Friday, 30 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पान मसाला ऐड विवाद में फंसे अजय देवगन पहुंचे हाई कोर्ट, FDA की कार्रवाई को बताया मनमाना

Ajay Devgn: इलायची और पान मसाला विज्ञापन विवाद में महाराष्ट्र FDA के नोटिस को अजय देवगन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है. एक्टर का तर्क है कि यह कार्रवाई मनमानी है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होनी चाहिए.

Ajay devgn challenges in bombay high court
Ajay devgn challenges in bombay high court

Ajay Devgn: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा पान मसाला और इलायची ब्रांड के विज्ञापन विवाद को लेकर भेजे गए नोटिस के खिलाफ अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है! अजय देवगन की लीगल टीम ने इस कार्रवाई को ‘मनमानी’ बताते हुए कहा है कि इसके लिए पूरी तरह से कंपनी जिम्मेदार है. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में होने वाली है.

अजय देवगन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी FDA को चुनौती

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा इलायची और पान मसाला से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर भेजे गए नोटिस के खिलाफ अजय देवगन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इस मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को तय की गई है.

---विज्ञापन---

एक्टर का दावा- कारवाई मनमानी, कंपनी की है जिम्मेदारी

अजय देवगन की कानूनी टीम ने कोर्ट में तर्क दिया है कि उनके खिलाफ की गई यह कार्रवाई पूरी तरह से मनमानी है. उनका कहना है कि उत्पाद और उसके विज्ञापनों से जुड़ी जवाबदेही और जिम्मेदारी मुख्य रूप से निर्माता कंपनी की होनी चाहिए.

शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी मिला था नोटिस

महाराष्ट्र FDA ने इसी साल 14 अगस्त को अजय देवगन के साथ-साथ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी नोटिस जारी किया था. अधिकारियों का आरोप था कि यह विज्ञापन एक ऐसे ब्रांड का प्रचार करता है जो परोक्ष रूप से पान मसाला से जुड़ा हुआ है.

---विज्ञापन---

दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी थी पहली याचिका

इससे पहले विज्ञापन से जुड़ी कंपनी ‘पीबी एग्रो’ ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इन नोटिसों को रद्द करने की मांग की थी. हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने टेरिटोरियल ज्यूरिसडिक्शन (अधिकार क्षेत्र) का हवाला देते हुए याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि यह मामला महाराष्ट्र से जुड़ा है.

फिलहाल FDA की न्यायिक कार्यवाही रहेगी जारी

भले ही अजय देवगन ने हाईकोर्ट का रुख किया है, लेकिन FDA की तरफ से शुरू की गई न्यायिक कार्यवाही पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई गई है. अधिकारियों द्वारा एक्टर्स के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनी तय रफ्तार से जारी है.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 30, 2026 10:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो