Friday, 30 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

IIFA 2026 में ‘धुरंधर’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड, रणवीर सिंह और अनीत पड्डा बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

IIFA Awards 2026: IIFA 2026 के विनर्स की घोषणा हो गई है, जिसमें फिल्म 'धुरंधर' ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर समेत सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीते. रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और अनीत पड्डा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि आर्यन खान की सीरीज ने डिजिटल केटेगरी में परचम लहराया.

IIFA Awards 2026 Winners
IIFA Awards 2026 Winners

IIFA Awards 2026: आईफा अवॉर्ड्स 2026 (IIFA Awards 2026) के 26वें एडिशन के विनर्स का ऐलान हो चुका है और इस बार अवॉर्ड्स नाइट में आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) का एकतरफा जलवा देखने को मिला है. बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और कई टेक्निकल कैटेगरीज समेटते हुए ‘धुरंधर’ ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए. वहीं, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को ‘धुरंधर’ के लिए बेस्ट एक्टर और अनीत पड्डा (Aneet Padda) को फिल्म ‘सैयारा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर धमाल मचाया.

फिल्म धुरंधर ने मारी बाजी, जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स

आईफा 2026 में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सबसे बड़ी विनर बनकर उभरी. फिल्म ने बेस्ट फिल्म (ज्योति देशपांडे, आदित्य धर, लोकेश धर- धुरंधर), बेस्ट डायरेक्टर (आदित्य धर), बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायलॉग और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी समेत कई प्रमुख अवॉर्ड्स अपने नाम किए.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर और अनीत पड्डा चुनी गईं बेस्ट एक्ट्रेस

पॉपुलर केटेगरी में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) का खिताब जीता. वहीं, फिल्म ‘सैयारा’ से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अनीत पड्डा को बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल) के अवॉर्ड से नवाजा गया.

अक्षय खन्ना और संजय दत्त का सपोर्टिंग रोल्स में बजा डंका

फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए ही संजय दत्त को ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर’ का अवॉर्ड मिला, जबकि इसी फिल्म में खूंखार अंदाज दिखाने वाले अक्षय खन्ना को ‘बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. ‘सैयारा’ फिल्म के गानों के लिए श्रेया घोषाल और फहीम अब्दुल्लाह ने सिंगिंग अवॉर्ड्स जीते.

---विज्ञापन---

आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का डिजिटल केटेगरी में जलवा

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने डिजिटल सीरीज केटेगरी में क्लीन स्वीप किया. सीरीज ने बेस्ट सीरीज, आर्यन खान के लिए बेस्ट डायरेक्टर, राघव जुयाल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और आन्या सिंह के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता.

अहान पांडे और राशा थडानी ने जीता बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड

आईफा 2026 में स्टारकिड्स का बोलबाला रहा. फिल्म ‘आजाद’ के लिए रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ चुना गया, वहीं फिल्म ‘सैयारा’ में अपने काम के लिए अहान पांडे ने ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ का खिताब अपने नाम किया.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 30, 2026 10:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो