टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बी.पी. सिंह का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें ‘CID’ और ‘आहट’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज के लिए जाना जाता था। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दिल का बड़ा दौरा पड़ा था। उन्होंने बी.पी. सिंह को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए उनके जाने पर गहरा दुख जताया। अशोक पंडित के मुताबिक, बी.पी. सिंह का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा। बी.पी. सिंह के निधन से उनका परिवार एक बार फिर गहरे सदमे में है। करीब नौ साल पहले, 2017 में उनके बड़े बेटे सलिल सिंह का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलिल उस समय ‘सावधान इंडिया’ की शूटिंग कर रहे थे। ब्रेक के दौरान वह वॉशरूम गए, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। बाद में उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सलिल सिंह भी अपने पिता की तरह टीवी इंडस्ट्री से जुड़े थे और ‘CID’ के कुछ एपिसोड्स का निर्देशन कर चुके थे। अब बी.पी. सिंह के निधन से परिवार का पुराना दर्द फिर ताजा हो गया है। भारतीय टेलीविजन पर क्राइम और सस्पेंस शोज को नई पहचान दिलाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
---विज्ञापन---
नहीं रहे CID के प्रोड्यूसर! हार्ट अटैक ने ली एक्टर की जान! बेटे के बाद पिता के निधन से शोक का माहौल!
टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बी.पी. सिंह का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 'CID' और 'आहट' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज के लिए जाना जाता था। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दिल का बड़ा दौरा पड़ा था।
First published on: Oct 27, 2026 05:24 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola