बॉलीवुड से दूर असिन आज अपनी फैमिली के साथ सुकून भरी जिंदगी बिता रही हैं। आमिर खान के साथ ‘गजनी’ और सलमान खान के साथ ‘रेडी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं असिन ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। हाल ही में उनके पति और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। राहुल ने बताया कि उनकी बेटी अरिन रयान शर्मा 24 अक्टूबर को नौ साल की हो गई हैं। खास बात यह है कि अरिन इतनी कम उम्र में करीब 12 भाषाएं समझ और बोल सकती हैं। इनमें कोरियन, जापानी, थाई और चीनी जैसी भाषाएं भी शामिल हैं। राहुल ने मजाक में कहा कि उन्हें हिंदी और अंग्रेजी बोलने में ही परेशानी होती है, जबकि उनकी बेटी इतनी भाषाएं जानती है। राहुल ने यह भी बताया कि उनके घर में टीवी नहीं है और बेटी को मोबाइल या दूसरी स्क्रीन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। उनके घर में ढेरों किताबें हैं और अरिन अभी दूसरी कक्षा में पढ़ती हैं। वहीं, राहुल ने असिन की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और मुश्किल वक्त में उनका साथ देती हैं।
---विज्ञापन---
Asin के घर में ना टीवी…ना मोबाइल! बेटी को लेकर सख़्त है गजनी गर्ल? पति ने खोले बीवी के सारे राज़ !
बॉलीवुड से दूर असिन आज अपनी फैमिली के साथ सुकून भरी जिंदगी बिता रही हैं। आमिर खान के साथ 'गजनी' और सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं असिन ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं।
First published on: Oct 26, 2026 04:27 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola