देशभर में आज करवा चौथ की धूम देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी को ऐसा तोहफा दिया है, जिसे देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अर्जुन ने करवा चौथ से पहले नेहा को नई महिंद्रा थार रॉक्स गिफ्ट की है। इसके बाद कपल के घर नए मेहमान की एंट्री हुई है और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। दरअसल, 27 अक्टूबर को अर्जुन का एक सरप्राइज वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें गाड़ी के पास ले जाते हैं। इस दौरान गाड़ी को काले कपड़े से ढका गया था और उस पर खूबसूरत लाल रिबन लगा हुआ था। जैसे ही अर्जुन ने नेहा की आंखों से पट्टी हटाई, वह नई गाड़ी देखकर हैरान रह गईं। नेहा ने खुशी से अर्जुन को गले लगा लिया। इसके बाद अर्जुन और उनके परिवार ने मिलकर गाड़ी से कपड़ा और रिबन हटाया। सामने सफेद रंग की शानदार महिंद्रा थार रॉक्स दिखाई दी। अर्जुन ने नई गाड़ी की पूजा की और नारियल फोड़कर इस नई शुरुआत का जश्न मनाया। वहीं, एक अन्य वीडियो में अर्जुन और नेहा अपने बेटे के साथ केक काटते नजर आए। पूरे परिवार ने इस खुशी को साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। अर्जुन का यह खास सरप्राइज अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मुझे इसे आसान हिंदी में लिखेंमुझे शुरुआत ज्यादा आकर्षक बनाएंमुझे दोहराव कम करके संपादित करें
---विज्ञापन---
Karwa Chauth से पहले Arjun Bijlani ने Neha Swami को दिया नायब तोहफ़ा, कपल के घर आया नया मेहमान !
देशभर में आज करवा चौथ की धूम देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी को ऐसा तोहफा दिया है, जिसे देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अर्जुन ने करवा चौथ से पहले नेहा को नई महिंद्रा थार रॉक्स गिफ्ट की है।
First published on: Oct 28, 2026 05:09 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola