Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट, धमकियों से घबराई हीरोइन

‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस सारा गुरपाल इन दिनों सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हें लगातार भद्दे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इस पूरे मामले से परेशान होकर सारा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 25, 2026 16:21
Share :
Sara Gurpal

‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस सारा गुरपाल इन दिनों सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हें लगातार भद्दे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इस पूरे मामले से परेशान होकर सारा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। सारा गुरपाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। एक्ट्रेस के मुताबिक, लोग उनके विचारों से असहमत हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें या उनके परिवार को निशाना बनाया जाए। उन्होंने बताया कि उनके लुक्स और शरीर को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। अगर किसी को उनकी बात पसंद नहीं आती, तो वह अपनी असहमति जाहिर कर सकता है, लेकिन गाली देना और परिवार को धमकाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने ऐसे लोगों को अपने व्यवहार की जवाबदेही लेने की बात भी कही। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साइबर क्राइम सेल इंडिया को टैग करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना बाकी है। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के खिलाफ बढ़ते ऑनलाइन उत्पीड़न पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

First published on: Oct 25, 2026 04:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो