Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rashmika Mandanna-Vijay Devarkonda उठाया बड़ा कदम! पुलिस के पास पहुंचे Virosh! अब होगा कानूनी एक्शन?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ने ट्रोलिंग के बीच अपनी बात रखी थी। वहीं, अब इस कपल की टीम ने एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों के बारे में कथित तौर पर फर्जी और भ्रामक कंटेंट फैलाने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम अथॉरिटीज के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 27, 2026 17:22
Share :
Vijay Devarkonda

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ने ट्रोलिंग के बीच अपनी बात रखी थी। वहीं, अब इस कपल की टीम ने एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों के बारे में कथित तौर पर फर्जी और भ्रामक कंटेंट फैलाने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम अथॉरिटीज के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे कई पोस्ट और कंटेंट पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि दोनों के बारे में मनगढ़ंत दावे किए जा रहे हैं। साथ ही, कुछ स्क्रीनशॉट के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और उनकी पहचान के गलत इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। शिकायत के साथ अधिकारियों को संबंधित लिंक और सबूत भी सौंपे गए हैं, ताकि मामले की जांच की जा सके। टीम ने साफ किया है कि उन्हें लोगों की आलोचना या अपनी राय रखने से परेशानी नहीं है, लेकिन कथित तौर पर फर्जी जानकारी को सच बताकर फैलाना अलग बात है। हालांकि, शिकायत दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि आरोप साबित हो गए हैं। आगे की कार्रवाई जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी। बता दें कि यह विवाद करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ में दोनों के रिश्ते को लेकर हुई बातचीत के बाद शुरू हुआ। शो में विजय के शादी से जुड़े मजाकिया बयान पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

First published on: Oct 27, 2026 05:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो