Friday, 30 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘खलनायक रिटर्न्स’ में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे सलमान खान? फिल्म को लेकर आया अपडे

Khalnayak Returns: संजय दत्त स्टारर कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' में सलमान खान नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स सलमान खान के लिए एक मददगार पुलिस अधिकारी का खास रोल तैयार कर रहे हैं.

khalnayak returns salman khan entry update
khalnayak returns salman khan entry update

Khalnayak Returns: बॉलीवुड के दो धमाकेदार एक्टर ‘बाबा’ और ‘भाईजान’ यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) और सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी गुड न्यूज सामने आई है. 1993 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ (Khalnayak) के मच-एंटीसिपेटेड सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ (Khalnayak Returns) में सलमान खान की ग्रैंड एंट्री को लेकर गॉसिप गलियारों में हलचल तेज हो गई है. मेकर्स सलमान को ध्यान में रखकर एक दमदार और दिलदार पुलिस ऑफिसर का रोल गढ़ रहे हैं, जो संजय दत्त के आइकॉनिक किरदार ‘बल्लू’ की मदद करता नजर आएगा.

‘खलनायक रिटर्न्स’ में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री?

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ में सलमान खान और संजय दत्त की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकती है.

---विज्ञापन---

सलमान खान के लिए लिखा जा रहा है पुलिस अधिकारी का रोल

मेकर्स इस सीक्वल में सलमान खान के लिए एक नेक-दिल और मददगार पुलिस अधिकारी का किरदार गढ़ रहे हैं. यह किरदार कहानी में एक अहम मोड़ लाएगा और संजय दत्त के आइकॉनिक किरदार ‘बल्लू’ की मदद करता दिखाई देगा.

सुभाष घई ने कास्टिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान की कास्टिंग की खबरों पर फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी. फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और स्क्रीनप्ले पूरा होने के बाद ही ऑफिशियल कास्टिंग तय होगी.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘युवराज’ के 18 साल बाद फिर साथ आ सकते हैं घई और सलमान

अगर सलमान खान इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह देते हैं, तो साल 2008 में आई फिल्म ‘युवराज’ के लगभग 18 साल बाद सुभाष घई और सलमान खान का यह दूसरा बड़ा कोलेबोरेशन होगा. हालांकि अभी फिल्म को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि सलमान की एंट्री होगी या नहीं, लेकिन संभावना जरूर नजर आ रही है.

1993 की शानदार फिल्म ‘खलनायक’ का सीक्वल

सुभाष घई के निर्देशन में बनी 1993 की कल्ट क्लासिक ‘खलनायक’ में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. ‘बल्लू’ के रूप में संजय दत्त का एंटी-हीरो अवतार आज भी दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 30, 2026 09:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो