Thursday, 29 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

ग्लैमर छोड़ एक्ट्रेस ने पहना ‘हिजाब’ ! धर्म के लिए छोड़ा बॉलीवुड ! आ रहे तरह-तरह के रिएक्शन!

बॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। मुफ्ती अनस सईद से शादी के बाद सना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और धार्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया था।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 29, 2026 16:50
Share :
Sana Khan

बॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। मुफ्ती अनस सईद से शादी के बाद सना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और धार्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी जिंदगी को याद करते हुए कुछ ऐसा कहा है, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सना खान ने अपनी जिंदगी के पुराने दौर को याद करते हुए बताया कि एक समय वह सलवार-कमीज पहनकर और तेल लगाकर कॉलेज जाने वाली घरेलू लड़की थीं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी जिंदगी में शॉर्ट कपड़े, बैकलेस आउटफिट्स और ग्लैमरस अंदाज शामिल हो गया। एक्ट्रेस के मुताबिक, समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी उस दिशा में जा रही थी, जिससे वह खुद संतुष्ट नहीं थीं। अपनी इस जर्नी के बारे में बात करते हुए सना ने कहा, “शैतान ने मुझे कब नंगा कर दिया पता ही नहीं चला।” उनके इस बयान ने लोगों का ध्यान खींचा है। सना ने बताया कि वह मुस्लिम परिवार में पैदा हुई थीं और बचपन से उन्हें अपने धर्म की मान्यताओं और सही-गलत के बारे में जानकारी थी। इसके बावजूद वह उस समय ऐसी जिंदगी जी रही थीं, जिसे आज याद करके उन्हें पछतावा होता है। सना के इस बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे उनकी निजी आस्था और जीवन में बदलाव का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कुछ उनके शब्दों पर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि सना ने साल 2020 में मुफ्ती अनस सईद से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने शोबिज की दुनिया छोड़कर धार्मिक जीवन पर ध्यान देने का फैसला किया। उनकी जिंदगी में आए इस बदलाव और इसके पीछे की वजहों को लेकर आज भी चर्चा होती रहती है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2026 04:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो