Thursday, 29 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्यार में पड़े Arjun Kapoor ? किस हसीना को कर रहे हैं डेट? Varun Dhawan ने किया ‘नाम’ का खुलासा!

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अर्जुन ने खुद को सिंगल बताया था, लेकिन अब वरुण धवन के एक बयान ने उनकी लव लाइफ को लेकर नई अटकलें शुरू कर दी हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 29, 2026 17:07
Share :
Varun Dhawan

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अर्जुन ने खुद को सिंगल बताया था, लेकिन अब वरुण धवन के एक बयान ने उनकी लव लाइफ को लेकर नई अटकलें शुरू कर दी हैं। दरअसल, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन कपूर, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के बीच बातचीत के दौरान अर्जुन की लव लाइफ का जिक्र हुआ। इसी दौरान वरुण ने मजाकिया अंदाज में दावा किया कि अर्जुन अब सिंगल नहीं हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उनकी कथित मिस्ट्री गर्ल के नाम का भी खुलासा किया। वरुण के मुताबिक, अर्जुन अक्सर दो-तीन दिनों के लिए अलीबाग जाते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि अर्जुन रियल एस्टेट से जुड़ी एक महिला को डेट कर रहे हैं, जो अलीबाग में विला बनाती हैं। वरुण ने इस महिला का नाम ‘तारिणी’ बताया, जिसके बाद अर्जुन की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अर्जुन कपूर ने वरुण के दावे पर सफाई देते हुए इसे मनगढ़ंत अंदाजा बताया। उन्होंने कहा कि किसी से मिलना या उसके साथ तस्वीर खिंचवाना इस बात का सबूत नहीं है कि आप उसे डेट कर रहे हैं। ऐसे में अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों करीब पांच से छह साल तक रिश्ते में रहे। साल 2024 में अर्जुन ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में खुद को सिंगल बताया था, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब वरुण के बयान ने एक बार फिर अर्जुन की निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है।

First published on: Oct 29, 2026 05:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो