---विज्ञापन---

Video: साउथ स्टार संग दिखा रणवीर सिंह का अतरंगी अंदाज, देखें वीडियो

Karan Johar And Ranveer Singh’s Fun At Liger Launch Event: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar)आये दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ही सितारे अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। अक्सर ही दोनों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है।   […]

Karan Johar And Ranveer Singh’s Fun At Liger Launch Event: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar)आये दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ही सितारे अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। अक्सर ही दोनों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

 

बात हो रणवीर सिंह की और उनकी हाई एनर्जी का नजारा न देखने को मिले ऐसा कैसे हो सकता है। हाल ही में रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट ने फैंस को हैरान करके रख दिया। और अब करण जौहर और रणवीर सिंह का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों का मस्ती भरा अंदाज एक बार फिर देखने को मिला।

और पढ़िए –टाइगर श्रॉफ की स्क्रू ढीला का दमदार टीजर रिलीज, एक्टर का दिखा एक्शन अवतार

दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ सुपर स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda)और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की अपकमिंग फिल्म लाइगर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट (Liger Trailer Launch Event) के दौरान शूट हुई एक वीडियो की जिसमें करण और रणवीर का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

और पढ़िए –रणवीर सिंह ने इस नाम से सेव किया है पत्नी दीपिका का नंबर, करण के शो में किया खुलासा

 

इस वीडियो में जहां करण जौहर मशहूर प्रोडूसर विश (Vish) को किस करते और गले मिलते नजर आ रहे हैं तो वहीं रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज में उनके गले लगते दिख रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में फिल्मकार करण जौहर लाइगर फिल्म के अभिनेता विजय देवरकोंडा से भी गले मिलते नजर आ रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में लाइगर फिल्म का करीब ढाई मिनट के ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस टीजर में एक्टर एक स्ट्रीट फाइटर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में अनन्या पांडे और वर्लड फेमस फाइटर माइक टाइसन भी दिखाई दे रहे हैं। विजय देवरकोंडा स्टारर यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 24, 2022 01:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.