---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: देसी गर्ल ने शेयर की 22 साल पुरानी फोटो, बिकिनी के साथ बिंदी में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

Bollywood News In Hindi: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर की जो इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रही हैं। हाल […]

Bollywood News In Hindi: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर की जो इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रही हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी में फोटो शेयर की है। देसी गर्ल (Desi Girl) हर बार अपने लुक के साथ कुछ अलग करती हैं। उन्होंने उस समय में भी कुछ नया ट्राई किया था। प्रियंका ने बिकिनी के साथ ब्लैक चूड़ियां पहनी हुईं हैं और बिंदी लगाई हुई है। वह तस्वीर में बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं। ग्लैमरस लुक में उन्होंने देसी तड़का लगाया है। फैंस को उनका यह अनोखा अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

और पढ़िएPhotos: अनुष्का-विराट कर रहे मालदीव में हॉलिडे एंजॉय, बेटी वामिका की भी दिखी झलक

 

 

प्रियंका चोपड़ा ने यह पिक्चर शेयर करते हुए लिखा, ‘सिरसा नवंबर 2000,पेश है मेरा 18 साल पुराना “स्मोल्डर’। प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. प्रियंका ने पति निक जोनस ने फायर इमोजी पोस्ट की. वहीं फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की थी।

और पढ़िएरणबीर और श्रद्धा कपूर ने स्पेन में शूट किया गाने का सीक्वेंस, लव रंजन की फिल्म में धमाल मचाएंगे दोनों स्टार्स

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आने वाली हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस गर्ल्स ट्रिप फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 10, 2022 09:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.