---विज्ञापन---

लव एट फर्स्ट साइट हुआ परिणीति को, राघव से मिलने के 5 मिनट बाद कुछ ऐसा किया था हीरोइन ने!

Parineeti Chopra Love: परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के बारे में अक्सर बात करती रहती हैं कि कैसे उन्होंने डेटिंग शुरू की और एक-दूसरे से मुलाकात की। इस बारे में एक बेहद दिलचस्प किस्सा परिणीति ने बताया है।

Parineeti Chopra Love
Parineeti Chopra Love

Parineeti Chopra Love: बीते साल बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप पार्टी के एमएलए राघव चड्ढा से 24 सितंबर को शादी की थी। परिणीति और राघव बॉलीवुड के बहुत ही प्यारे कपल हैं। परिणीति चोपड़ा ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि लंदन में ब्रेकफास्ट के दौरान जब राघव चड्ढा से मिली थी तो उनके प्यार में पड़ गई थी और उन्होंने यह भी बताया था कि वे पहली बार अवार्ड सेरेमनी में भी राघव से मिली थी। अब परिणीति ने एक और खुलासा किया है। क्या बताया परिणीति ने, चलिए जानते हैं।

आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवार्ड में मिले दोनों

राज शामनी के शो पर एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से मिलने से लेकर डेटिंग करने तक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पहली बार वे यूके में उन्हें और राघव को ब्रिटीश काउंसिल द्वारा आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवार्ड दिया गया था। उन्हें एंटरटेनमेंट और राघव को पॉलिटिक्स के लिए ये अवार्ड दिया गया था।

इस अवार्ड सेरेमनी में ही वे राघव से पहली बार मिली थीं तो उन्होंने ब्रेकफास्ट पर मिलने की प्लानिंग की। उस समय परिणीति को नहीं पता था कि राघव चड्ढा कौन हैं। लेकिन ब्रेकफास्ट के बाद परिणीति चोपड़ा ने राघव के बारे में, उनके काम के बारे में गूगल किया। फिर ये दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे।

एक सप्ताह से भी कम समय में कर ली शादी की बात

दोनों ने कुछ ही दिनों में मतलब एक सप्ताह से भी कम समय में शादी करने के बारे में बातें करने लगे। यहां तक की दोनों को डेटिंग का भी प्रोपर टाइम नहीं मिला। बस दोनों जब भी मिलते थे तो मैरिज की ही प्लानिंग करते। हालांकि बहुत बाद में जाकर राघव ने परिणीति को ऑफिशियली प्रपोज किया।

5 मिनट में लिया शादी का फैसला

परिणीति चोपड़ा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह राघव से पहली बार मिली थी तो 5 मिनट बाद ही वे समझ गई थीं कि वह इसी इंसान से शादी करेंगी यानी 5 मिनट के अंदर ही परिणीति चोपड़ा ने अपना हमसफर चुन लिया था और राघव से शादी करने का निर्णय ले लिया था। उन्होंने कहा कि राघव से मिलकर लगा कि यही परफेक्ट है मेरे लिए। उन्होंने कहा कि ये मेरे अंदर से आवाज आई और फिर दोनों बाते करने लगे। दोनों ही एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे।

परिणीति चोपड़ा थी फ्लर्टिंग

परिणीति ने ये भी बताया कि राघव के मुकाबले वे उनसे ज्यादा फ्लर्टिंग करती थीं।

ये भी पढ़ें: GQ के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सेलेब्स का हॉट अंदाज

First published on: Apr 26, 2024 07:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.