---विज्ञापन---

Crop Top Look: आपको भी क्रॉप टॉप पसंद है तो एक्ट्रेस पलक तिवारी से Styling Tips

Crop Top Look: गर्मी के मौसम में क्रॉप टॉप कूल और स्टाइलिश लुक देते हैं। अगर आपको भी क्रॉप टॉप पहनना पसंद है तो पलक तिवारी के क्रॉप टॉप लुक से आइडिया ले सकते हैं। अगर आप एक्ट्रेस से आइडिया लेकर टॉप पहनेंगी तो बहुत ही कूल और स्टाइलिश नजर आएंगी। पलक तिवारी अक्सर सोशल […]

Crop Top Look, Actress Palak Tiwari, Crop Top Look Style Crop Top With Jeans, Fashion, Latest Crop Top Look

Crop Top Look: गर्मी के मौसम में क्रॉप टॉप कूल और स्टाइलिश लुक देते हैं। अगर आपको भी क्रॉप टॉप पहनना पसंद है तो पलक तिवारी के क्रॉप टॉप लुक से आइडिया ले सकते हैं। अगर आप एक्ट्रेस से आइडिया लेकर टॉप पहनेंगी तो बहुत ही कूल और स्टाइलिश नजर आएंगी।

पलक तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं जो उनके फैंस के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। आज हम पलक के कुछ स्टाइलिश क्रॉप टॉप लुक की कुछ फोटो लेकर आ रहे हैं जो बहुत ही कूल हैं। आइए देखें उनकी खास तस्वीरें।

यह भी पढ़ें: अनुपमा के देसी लुक चुरा लेते हैं फैंस का दिल, देखें तस्वीरें

क्रिस-क्रॉस हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप  Crop Top Look

ब्लू कलर की डेनिम जींस के साथ पलक तिवारी ने क्रिस-क्रॉस हॉल्टर नेक टॉप वियर किया हुआ है। अगर आप डे आउटिंग के लिए जा रहे हैं तो ये टॉप आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। एक्ट्रेस ने व्हाइट स्टिलेटोस, ब्रेसलेट और हूप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ है।

ग्राफिक डिजाइन क्रॉप टॉप

पलक तिवारी का हर लुक बेस्ट होता है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने ग्राफिक डिजाइन क्रॉप टॉप पहना हुआ है। फुल स्लीव्स का ये मल्टी क्रॉप टॉप बहुत ही सुंदर लग रहा है। टॉप के साथ पलक ने वाइड लेग पैंट वियर की है। और अपने इस स्टनिंग लुक को पूरा करने के लिए स्ट्रेट बालों के साथ ग्लैम मेकअप किया हुआ है।

ब्लू कलर का क्रॉप टॉप

इस फोटो में पलक बेहद ही हसीन लग रही हैं। उन्होंने जींस के साथ ब्लू कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। उनके फैंस इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा रही हैं तो ये लुक आपके लिए बेस्ट है।

यह भी पढ़ें: साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं आदिपुरुष की जानकी, देखें तस्वीरें

रेड क्रॉप टॉप    Crop Top Look

रेड कलर के इस क्रॉप टॉप में पलक अपने फैंस के रातों की नींद उड़ा रही हैं। वी नेक के इस टॉप में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक गर्मी के लिए बेस्ट है। आप भी अपने लिए क्रॉप टॉप सर्च कर रही हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

First published on: Jun 28, 2023 03:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.