---विज्ञापन---

Neelkamal Singh के इस Bolbam Song के आगे पवन-खेसारी सब फेल! 60 लाख से ज्यादा पहुंचा व्यूज, देखें Video

Neelkamal Singh Bolbam Song: सावन का महीना चल रहा है और भोपजुरी के उभरते सिंगर नीलकमल सिंह का एक बोल बम का गाना धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को खूब सुन रहे हैं। अब तक यूट्यूब इस गाने के वीडियो को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नीलकमल सिंह का बोलबम […]

Neelkamal Singh Bolbam Song

Neelkamal Singh Bolbam Song: सावन का महीना चल रहा है और भोपजुरी के उभरते सिंगर नीलकमल सिंह का एक बोल बम का गाना धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को खूब सुन रहे हैं। अब तक यूट्यूब इस गाने के वीडियो को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

नीलकमल सिंह का बोलबम गाना मचा रहा धमाल

भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के इस नए बोल बम सॉन्ग का टाइटल ”लागे बाबा के भंगिया रसगुल्ला” (Laage Baba Ke Bhangiya Rasgulla) है। नीलकमल सिंह ने इस गाने को फेमस फीमेल सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj Song) के साथ मिलकर गाया है। दोनों की आवाज में इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

आशुतोष तिवारी तिवारी द्वारा लिखे गए इस गाने (Neelkamal Singh Bolbam Song) का म्यूजिक प्रियांशु सिंह और वीडियो का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है। गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी (Shrishti Uttarakhandi) दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दोनों का लुक कमाल का लग रहा है।

इस भोजपुरी बोलबम गाने (Bhojpuri Bolbam Song) को टी सीरीज यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अब इस गाने को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है और लोग इस गाने को खूब सुन रहे हैं।

देखें वीडियो (Neelkamal Singh Bolbam Song Video)

नीलकमल सिंह के बारे में

नीलकमल सिंह भोजपुरी के एक मशहूर गायक और अभिनेता (Neelkamal Singh Bhojpuri Singer) हैं। वे कई गाने और फिल्में कर चुके हैं। दिसंबर 2022 में उनके गाने जुदाई ने रिलीज के बाद लंबे समय तक पवन सिंह के लाल घाघरा को पीछे छोड़ते हुए अधिक दर्शकों की संख्या हासिल की। जिसके कारण उनकी एक अलग पहचान मिली और वह लगातार हिट भोजपुरी गाने गा रहे हैं।

यह भी पढेंः Aamir Khan पर आपको भी आएगी घिन! एक्ट्रेस के साथ करते थे ये गंदी हरकत

सिंगर नीलकमल सिंह बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 14 करोड़ के आसपास है।

First published on: Jul 30, 2023 04:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.