Independence Day Celebration: आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के स्टार आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) ने अनोखे अंदाज में आजादी का जश्न मनाया।
आयुष्मान खुराना इस बार आजादी का जश्न मनाने जवानों के बीच पहुंच गए। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एक्टर ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर (Ayushmann Khurrana) किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर BSF जवानों के बीच मस्ती करते नजर आए। कभी आर्मी के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्टार का यह वीडियो छाया हुआ है।
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना जम्मू स्थित बीएसएफ कैंट पहुंचे।इस दौरान एक्टर वीर जवानों के साथ मिलकर ट्रेनिंग कर रहे हैं।इसके अलावा आयुष्मान क्रिकेट के मैदान पर भी हाथ खोलते हुए नजर आए। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी स्टार की इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
आज देश में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है।बॉलीवुड सितारें भी आज देशभक्ति के रंग में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) समेत कई सेलेब्स ने आज तिरंगा फहरा कर देश के लिए अपना प्यार जाहिर किया।