---विज्ञापन---

Dheeraj Dhoopar Baby: टीवी स्टार धीरज धूपर बने पिता, एक्टर के घर गूंजी किलकारी

Dheeraj Dhoopar Vinny Arora Baby: फेमस टीवी स्टार धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) के घर नन्हें मेहमान का जन्म हुआ है। आपको बता दें कि स्टार कपल का यह पहला बच्चा है। कपल ने ये खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस खुशखबरी से फैंस काफी खुश […]

Dheeraj Dhoopar Vinny Arora Baby: फेमस टीवी स्टार धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) के घर नन्हें मेहमान का जन्म हुआ है। आपको बता दें कि स्टार कपल का यह पहला बच्चा है। कपल ने ये खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस खुशखबरी से फैंस काफी खुश हैं, और पोस्ट पर उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

धीरज धूपर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘हमें ये अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी है कि, हमें लड़का हुआ है। 10.08.2022 माता-पिता विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर।’ इंटरनेट वर्ल्ड में यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी धीरज और विन्नी पर प्यार लुटा रहे हैं।

 

और पढ़िएकपिल शर्मा ने बेटी अनायरा को बताया ‘दुनिया’, शेयर किया पोस्ट

 

और पढ़िए –  Disha Vakani B’Day: दिशा वकानी ने थिएटर से की थी करियर की शुरुआत, ऐसे बनी ‘दयाबेन’

 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि धीरज धूपर ने साल 2016 में अपनी लेडी लव विन्नी अरोड़ा से शादी की थी। ये कपल पहली बार साल 2009 में शो ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर मिला था। शो के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ और ये रिश्ता आगे बढ़ने लगा। 6 साल तक डेट करने के बाद फाइनली इस कपल ने शादी रचाई। अब साल 2022 में जोड़े ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 10, 2022 10:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.