---विज्ञापन---

फोन कॉल से शुरू हुई थी आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे की लव स्टोरी, बिना मिले एक्टर ने किया था प्रपोज

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) और रेणुका शहाणे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए इन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत आशुतोष और रेणुका के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों साल 2001 में शादी के बंधन […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) और रेणुका शहाणे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए इन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत आशुतोष और रेणुका के पावर कपल माने जाते हैं।

दोनों साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे, आज यानी 25 मई को दोनों कलाकार अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मना रहे हैं।आइए इस मौके पर जानते हैं इस स्टार कपल की लव स्टोरी के बारे में:

 

 

और पढ़िएCannes 2022: व्हाइट फ्लोरल गाउन में दीपिका पादुकोण ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, एक्ट्रेस का दिखा गार्जियस लुक

 


रेणुका शहाणे से अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुद आशुतोष राणा ने एक इंटरव्यू में बताया था। आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात हंसल मेहता की पहली फिल्म ‘…जयते’ के प्रीव्यू के दौरान हुई थी। आशुतोष, रेणुका को बतौर एक्ट्रेस जानते थे लेकिन रेणुका आशुतोष से पूरी तरह अंजान थीं। पहली ही मुलाकात में एक्टर रेणुका पर अपना दिल हार बैठे थे। इसके बाद आशुतोष एक्ट्रेस से बात करने के मौके तलाश रहे थे।

और पढ़िएPhoto: अमिताभ बच्चन ने बयां किया अपना हाल, कहा-‘हम ही जानते है हमारा हाल’

 

 


कुछ मुलाकातों के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा था। दूसरी तरफ रेणुका ने भी आशुतोष को अपना पर्सनल नंबर दे दिया था, जिसके बाद दोनों की लव लाइफ की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी। दोनों के बीच लगभग तीन महीने तक सिर्फ फोन पर बातचीत चली।इस दौरान एक भी बार रेणुका से नहीं मिले थे आशुतोष।

 

करीब 3 महीने की बातचीत के बाद आशुतोष ने रेणुका को प्रपोज करने का फैसला किया। आशुतोष राणा ने बेहद दिलचस्प अंदाज में रेणुका शहाणे से अपनी दिल की बात कही। बिना मिले फोन पर ही उन्होंने अपने दिल का हाल बताया।एक्टर ने अपनी लेडी लव को हिंदी में कविता सुनाई जिसके बाद रेणुका के जुबां पर भी दिल की बात आ गई।

आपको बता दें कि आशुतोष राणा और रेणुका ने लगभग तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद जब शादी की बात आई तब रेणुका काफी घबराई हुई थीं क्योंकि आशुतोष की फैमिली काफी बड़ी है और वह गांव से थे। दूसरी बात ये भी है कि यह रेणुका की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी मराठी थिएटर के डायरेक्टर विजय केनकरे से हुई थी।हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।

आशुतोष और रेणुका ने सब चीजों को किनारे रखते हुए साल 2001 में शादी रचाई। इंडस्ट्री में इन्हें पावर कपल माना जाता है। दोनों स्टार्स अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट करते हैं। आज के समय में यह स्टार कपल दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र के माता-पिता हैं।

First published on: May 25, 2022 12:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.