Thank You For Coming Box Office Collection Day 10: भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) मल्टीस्टारर फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ एक सेक्स, कॉमेडी फिल्म है। इस मूवी को लेकर फैंस के बीच में बज था, क्योंकि इसमें गर्ल्स गैंग ने अपना अधिकार बनाया हुआ है। मूवी ने 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। जहां एक तरफ फिल्म के प्रमोशन में सभी कलाकारों ने एड़ी चोटी का जोर लगा लिया था, वहीं अब फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शहनाज गिल ने बिग बॉस से एक अलग पहचान बना ली। पंजाब की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस ने अब फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। पहले सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में अपनी एक्टिंग का परिचय दिया। अब वो ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में भी अपने काम से वाहवाही लुटने के लिए मैदान में उतर पड़ी हैं। 6 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 40-50 करोड़ के बजट में बनी है, लेकिन फिल्म को अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है।
अब तक का कलेक्शन
7 अक्टूबर- 1.56 करोड़
8 अक्टूबर- 1.67 करोड़
9 अक्टूबर- 0.85 करोड़
10 अक्टूबर- 0.35 करोड़
11 अक्टूबर- 72 लाख
12 अक्टूबर 30 लाख
13 अक्टूबर- 45 लाख
14 अक्टूबर- 48 लाख
टोटल कलेक्शन- 6.63 करोड़
‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ स्टारकास्ट (Thank You For Coming Box Office Collection Day 10)
‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को अनिल कपूर के दामाद करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और डॉली सिंह, अनिल कपूर, करण कुंद्रा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म ने पहले दिन करोड़ में कमाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन गिर गया है। शनिवार को तो कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है, हालांकि रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को एकता कपूर, रिया कपूर, अनिल कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें- Thank You For Coming Box Office: ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ हाल हुआ बेहाल, 8वें दिन फिल्म कमाए बस इतने लाख