---विज्ञापन---

Salman Khan और Arjun Kapoor का कोल्ड वॉर हुआ खत्म ! फैंस को मिला सबूत

Salman Khan Arjun Kapoor War End: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) आपस में बात नहीं करते हैं। सभी जानते हैं कि कुछ समय पहले अर्जुन और सलमान के रिश्ते में दरार आ गई थी लेकिन अब लगता है कि इस फाइट का THE END हो गया है। जी हां […]

Salman Khan Arjun Kapoor War End
Image Credit : Instagram

Salman Khan Arjun Kapoor War End: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) आपस में बात नहीं करते हैं। सभी जानते हैं कि कुछ समय पहले अर्जुन और सलमान के रिश्ते में दरार आ गई थी लेकिन अब लगता है कि इस फाइट का THE END हो गया है। जी हां अब खबर आई है कि दोनों एक्टर्स में सुलह हो गई है इसका सबूत भी अब फैंस के हाथ लगा है।

इस वजह से हुई थीं लड़ाई (Salman Khan Arjun Kapoor War End)

ये बात तो किसी से भी छुपी नहीं है कि सलमान खान और अजुन कपूर एक-दूसरे के काफी करीब हुआ करते थे। अर्जुन खुद को भाईजान का सबसे बड़ा फैन भी कहते थे लेकिन अचानक इनके बीच दरार आ गई थीं। इसका कारण है अर्जुन और मलाइका की नजदीकियां। दरअसल, मलाइका सलमान की भाभी यानी अरबाज की वाइफ थीं। हालांकि, इन दोनों का अब तलाक हो चुका है और दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन सलमान को शायद ऐसा लगता है कि अर्जुन के कारण ही उनके भाई और भाभी के रिश्ते में फुट पड़ी थी।

यह भी पढ़ें : Tiger Shroff ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, Ganapath का एक और गाना हुआ रिलीज

अर्जुन ने बढ़ाया कदम (Salman Khan Arjun Kapoor War End)

वहीं अब सलमान के लिए मलाइका के बॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद भाईजान भी खुश हो जाएंगे। अर्जुन ने अब टाइगर 3 के साथ कुछ खास किया है। बता दें टाइगर 3 की अनाउंसमेंट वीडियो को यश राज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। अब इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर का लाइक देखने को मिल रहा है। इससे साफ हो गया है कि अर्जुन अब इस कंट्रोवर्सी को खत्म करना चाहते हैं।

Salman Khan Arjun Kapoor Cold War Ends

क्या सलमान मिलाएंगे हाथ ?

हालांकि, अब सलमान खान क्या करना चाहते हैं इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अर्जुन ने तो पहला कदम ले लिया है लेकिन सलमान क्या अपने मन से इस कड़वाहट को दूर करना चाहते हैं अब फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है। अब देखना होगा कि क्या कभी ये दोनों साथ में काम करते नजर आएंगे या नहीं।

First published on: Oct 12, 2023 03:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.