---विज्ञापन---

पहले हिंदू लड़की से को शादी, फिर बॉलीवुड की मशहूर हसीना पर आया दिल, बेहद दिलचस्प है शोले के राइटर की निजी जिंदगी

Salim Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के जाने-माने स्‍क्रीनप्‍ले राइटर सलीम खान आज यानी 24 नवंबर को अपना जन्मदिन (Salim Khan Birthday) मना रहे हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर के बालाघाट शहर में ब्रिटिश भारत (आधुनिकमध्य प्रदेश, भारत) की एक रियासत में हुआ था। सलीम को शोले, […]

Salim Khan Birthday special know about Salman Khan father career and personal life here in detail

Salim Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के जाने-माने स्‍क्रीनप्‍ले राइटर सलीम खान आज यानी 24 नवंबर को अपना जन्मदिन (Salim Khan Birthday) मना रहे हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर के बालाघाट शहर में ब्रिटिश भारत (आधुनिकमध्य प्रदेश, भारत) की एक रियासत में हुआ था। सलीम को शोले, जंजीर और मिस्टर इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्में लिखने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- जन्म के समय खोया बच्चा, वर्षों बाद भी नहीं भरा जख्म, एक जमाने में थी बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस

हेलन संग मशहूर हुए इश्क के किस्से (Salim Khan Birthday)

सलीम अपनी प्रोफेशन और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के इस दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर ने एक नहीं बल्कि दो दो शादियां रचाई हैं। सलीम की पहली पत्नी का नाम सुशीला चरक है। मगर शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म परिर्वतन कर अपना नाम सलमा रख लिया। दोनों के चार बच्‍चे हैं, इनमें सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के अलावा बेटी अलवीरा हैं। जबकि सलीम और सलमा ने बाद में बेटी अर्पिता को गोद लिया। हिंदू धर्म की लड़की से शादी करने में सलीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। मगर इसके बावजूद भी दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला लिया और 18 नवंबर 1964 में सलीम खान ने सुशीला से निकाह किया।

बिना तलाक रचाई दूसरी शादी

इसके अलावा बॉलीवुड के गलियारों में भाईजान के पिता के इश्क के किस्से भी काफी मशहूर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलन संग उनके प्यार के किस्से से शायद ही कोई अछूता होगा। शदीशुदा होने के बाद भी सलीम खान का दिल उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री हेलन पर आ गया और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया और साल 1981 में दोनों की शादी कर ली। सलीम की दूसरी शादी की वजह से उनकी पहली पत्नी सलमा को काफी गहरा सदमा पहुंचा था। इस घटना के बाद से सलमा पूरी तरह से टूट गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने सलीम को तलाक नहीं दिया और साथ रहने का फैसला किया।

हेलेन को नहीं पसंद थे सलीम के बच्चे

बता दें की सुशीला और उनके बच्चे हेलेन को पसंद नहीं करते थे लेकिन हेलेन ने सलीम और सुशीला के साथ उनके घर में रहना शुरू कर दिया और धीरे- धीरे उनके हेलेन के रिश्ते सुशीला और उनके चारों बच्चों के साथ अच्छे हो गए। आज भी सभी के बीच अच्छे रिश्ते हैं और सब एक घर में एक छत के नीचे रहते हैं।

First published on: Nov 24, 2023 07:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.