---विज्ञापन---

Stree 2 Teaser: स्त्री 2 की अनाउंसमेंट से फैंस में बढ़ा क्रेज, कपड़ें नहीं सिर कटने पर मचेगा आतंक

Stree 2 Teaser: “स्त्री 2” को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। खुद मेकर्स ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। “स्त्री 2” की शूटिंग शुरू (Stree 2 Teaser) “स्त्री” की सफलता के बाद अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट में […]

stree 2
stree 2

Stree 2 Teaser: “स्त्री 2” को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। खुद मेकर्स ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

“स्त्री 2” की शूटिंग शुरू (Stree 2 Teaser)

“स्त्री” की सफलता के बाद अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट में जुट गए हैं। फिल्म “स्त्री 2” की घोषणा के साथ ही इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। 2018 में आई “स्त्री” ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिल्म के उस पार्ट में स्त्री नाम कू चुड़ैल का आतंक दिखाया गया था, लेकिन “स्त्री 2” की कहानी अलग होने वाली है। इस बार फिल्म में सरकटे भूत का आतंक देखने को मिलेगा।

फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही इसकी मेन स्टोरी की भी कुछ झलकियां दी हैं जिनसे साफ है कि इस बार चुड़ैल नहीं बल्कि भूत का आतंक देखने को मिलेगा। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।

अगस्त 2024 में रिलीज होगी फिल्म

बीते दिनों राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, उसमें पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर दिखाई दिए थे। वीडियो में राजकुमार राव को एक स्त्री नजर आती है, जिसे देखकर वे घबरा जाते हैं। जैसे ही एक्टर स्त्री की तरफ आगे बढ़ते हैं, वह गायब हो जाती है फिर वीडियो में पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना को भी देखा जा सकता है। वहीं श्रद्धा आकर कहती हैं, “अरे स्त्री नहीं हम हैं”। वो कहती हैं कि बहुत ही जल्द एक बड़ी और खतरनाक मुसीबत आने वाली है। सब उनसे पूछते हैं कि कब, लेकिन श्रद्धा बिना कुछ बताए ही वहां से चली जाती हैं। इसके बाद पंकज त्रिपाठी एक लेटर पढ़ते हुए कहते हैं कि स्त्री अगले साल अगस्त 2024 में आने वाली है।

 

वर्कफ्रंट

वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस की इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था। साथ ही अगर राजकुमार राव की बात करें तो वो आखिरी बार ‘भीड़’ में नजर आए थे।

First published on: Jul 11, 2023 05:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.