Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Happy Birthday Kareena Kapoor: करीना का असली नाम जान चौंक जाएंगे आप! दादा ने रखा तो मां बबीता ने ऐसे बदला

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं (Kareena Kapoor Khan Birthday)। बॉलीवुड में अपना सफर तय करने वाली करीना आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपनी पर्सनालिटी, लुक्स और एटीट्यूड से लोगों के दिलों पर रह करती हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड […]

Kareena Kapoor Khan Birthday
Image credit : Instagram

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं (Kareena Kapoor Khan Birthday)। बॉलीवुड में अपना सफर तय करने वाली करीना आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपनी पर्सनालिटी, लुक्स और एटीट्यूड से लोगों के दिलों पर रह करती हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शरुआत अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के ऑपोजिट फिल्म रिफ्यूजी से की थी।

पहले करीना नहीं था नाम! (Kareena Kapoor Khan Birthday)

बता दें कि, करीना कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं। उनका जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था।
क्या आपको पता है करीना कपूर के दादा राज कपूर पहले बेबो का नाम सिद्धिमा रखने वाले थे लेकिन जब बबीता (Babita) प्रेग्नेंट थीं तब वह लियो टॉलस्टॉय की किताब Anna Karenina पढ़ रही थीं जहां से करीना का नाम लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Akshara Singh की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे हैरान, करोड़ों का है घर तो बेहतरीन कार कलेक्शन

करीना कपूर ने इस गाने को दी थी अपनी आवाज (Kareena Kapoor Birthday)

करीना कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने दम पर ही बॉलीवुड में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। जी हां… खूबसूरती के साथ-साथ लोग करीना कपूर की आवाज के भी दीवाने हैं। बता दें फैंस उनकी जादुई आवाज से तब ज्यादा आकर्षित हुए जब उन्होंने फिल्म ‘देव’ (Film Dev) के एक गाने ‘जब नहीं आए थे तुम’ (Jab Nahin Aaye The Tum) को अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ सदी के महानयक अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।

बर्थडे पर ही होगी फिल्म रिलीज

वहीं इसके साथ ही आपको ये भी बता दें की करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके बर्थडे वाले दिन ही उनकी फिल्म ‘जाने जान’ (Jaane Jaan) भी OTT प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होने जार रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। क्राइम थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मूवी में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

First published on: Sep 21, 2023 05:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.