---विज्ञापन---

Akshara Singh की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे हैरान, करोड़ों का है घर तो बेहतरीन कार कलेक्शन

Akshara Singh Lifestyle: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने काम को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्षरा के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह आए दिन अपने […]

Akshara Singh Lifestyle
Image Credit : Instagram

Akshara Singh Lifestyle: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने काम को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्षरा के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल हमेशा ही लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।

अक्षरा सिंह हैं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस (Akshara Singh Lifestyle)

आपको बता दें, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के चलते लोगों के दिल में अपनी पहचान बना ली है। बात करें, एक्ट्रेस की पहली मूवी की तो 2010 में आई ‘सत्यमेव जयते’ से अक्षरा ने अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार कहलाती हैं। फैंस एक्ट्रेस के लुक को बेहद पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें : Malaika Arora के बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के लिए आया रिश्ता, हैंडसम लुक देख लड़की ने मांगा हाथ

करोड़ों में है अक्षरा सिंह का घर (Akshara Singh Lifestyle)

अक्षरा सिंह के फैंस उनकी रियल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा ही उतावले रहते हैं जिसके लिए वो उनको हर जगह स्टॉक करते रहते हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस का मुंबई में काफी शानदार घर है। जहां वो अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। साथ ही उनके इस घर की कीमत करोड़ों में हैं।

अक्षरा के पास है महंगी गाड़ियों का कलेक्शन (Akshara Singh Lifestyle)

एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो वो हमेंशा ही डिफ्रेंट लुक में नजर आती हैं। जिसे देख उनके फैंस अक्षरा की तारीफ करते नहीं थकते हैं। वहीं एक्ट्रेस को गाड़ियों का भी काफी ज्यादा शौख है। जिसे आप में से कुछ लोग जानते भी होंगे। एक्ट्रेस के पास इस समय कई महंगी गाड़ियां हैं। जिसमें Toyota Fortuner, Mahindra Scorpio, Xylo car नाम शामिल है। इन गाड़ियों की कीमत लाखों से लेकर करोड़ों में है।

First published on: Sep 20, 2023 04:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.