---विज्ञापन---

Gurucharan Singh केस अपडेट, दर्ज हुआ किडनैपिंग का मामला, पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज

Gurucharan Singh Case Update:  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह की 5 दिनों से लापता हैं, अब इस केस में बड़ा अपडेट सामने आया है।

Gurucharan Singh

Gurucharan Singh Case Update: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम मिस्टर सोढ़ी ( Mr. Sodhi) यानी गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) पिछले 5 दिनों से लापता हैं। बता दें कि वो 22 अप्रैल से गायब हैं, अभिनेता के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली के पालम इलाके के पुलिस स्टेशन में 25 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अभिनेता की किडनैपिंग का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक CCTV फुटेज भी मिला है, जिसके आधार पर किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस को गुरुचरण सिंह की फोन बैंक ट्रांजैक्शन में भी कुछ गड़बड़ी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुचरण अपने पिता का बर्थडे मनाने के लिए ही मुंबई से दिल्ली आए थे।

दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे एक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘मिस्टर सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल की सुबह दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। अभिनेता की सुबह 8.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट थी। लेकिन अभिनेता ने न तो फ्लाइट पकड़ी और न ही वो मुंबई पहुंचे। पुलिस को सोढ़ी के फोन से कुछ ट्रांजैक्शन पर भी शक है। अब पुलिस ने IPC की धारा 365 के तहत FIR भी दर्ज की है।

पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज

अब अभिनेता की किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के दौरान अब पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है। इस फुटेज में एक्टर जाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जब अभिनेता के फोन पर कॉल किया गया तो वो भी लगातार बंद आ रहा है।

अब पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है, और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्टर ने आखिरी बार किससे बात की है। अभिनेता की कॉल रिकॉर्ड ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता एयरपोर्ट के लिए निकले लेकिन वो अंदर नहीं गए बल्कि उन्हें बाहर ही देखा गया।

यह भी पढ़ें: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘सोढ़ी सिंह’ हुए गायब

First published on: Apr 27, 2024 10:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.