Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thug Life X Review: कैसी है कमल हासन की ‘ठग लाइफ’? पब्लिक का पहला रिएक्शन आया सामने

Thug Life X Review: कमल हासन की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी देखकर पब्लिक क्या रिएक्ट कर रही है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Thug Life X Review: साउथ सुपरस्टार कमल हासन की मूवी ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साल 1987 के बाद कमल हासन ने मणिरत्नम के साथ इस मूवी में काम किया है। वहीं जब से मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वहीं ऑडियंस का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी देखकर पब्लिक ने क्या रिएक्ट किया?

यह भी पढ़ें: ‘आप लोग भी…’, बीवी Sshura Khan की प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्या बोले Arbaaz Khan? वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

विवादों के बाद भी रिलीज

‘इंडियन 2’ के बाद कमल हासन की ये मूवी सिनेमाघरों में आई है। रिलीज से पहले ही मूवी चर्चाओं में बनी हुई थी। ट्रेलर में कमल हासन और फिल्म की एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के बोल्ड सीन्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं प्रमोशन के दौरान कमल हासन के एक बयान से काफी विवाद खड़ा हो गया था। एक्टर ने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है। वहीं अब सभी विवादों के बाद पब्लिक फाइनली मूवी देखकर सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रही हैं। यूजर्स दो ग्रुप में बंट गए हैं।

क्या बोली पब्लिक?

एक यूजर ने लिखा, ‘पहल समीक्षा ब्लॉकबस्टर है। मणिरत्नम की इस मूवी के प्री क्लाइमैक्स में सिम यू और कमल हासन के बीच बातचीत अच्छी लगी। त्रिशा का किरदार भी अच्छा लगा। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी जबरदस्त लगा। मूवी को 10 में से 7.5 रेटिंग मिलती है।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये एक दमदार गैंगस्टर ड्रामा मूवी है, लेकिन इसकी कहानी से निराशा हुई। कमल हासन और एसटीआर की दमदार मौजूदगी के बाद भी मूवी जल्दी अपनी गति खो देती है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कमल हासन और त्रिशा के लव सीन्स डल लगे। गाने अच्छे हैं। लेकिन कहानी कमजोर लगी। इसे देखकर निराशा हुई।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पहले हाफ की धमाकेदार शुरुआत ने दिल खुश कर दिया। कमल हासन मूवी में बॉस की तरह छाए हुए दिखे। म्यूजिक से लेकर एक्शन सीन्स तक सब बेहतरीन हैं। वहीं डायलॉग्स भी गोली की तरह चलते दिखाई दिए। दूसरे हाफ में काफी सारे मजेदार ट्विस्ट देखने को मिले। क्लाइमैक्स रोलरकोस्टर है। इसे देखते हुए रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Emiway Bantai को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, रैपर से मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती; जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2025 10:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola