Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Emiway Bantai को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, रैपर से मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती; जानें पूरा मामला

रैपर एमीवे बंटाई को धमकी देने वाला आरोपी असम से गिरफ्तार हो गया है। आरोपी ने रैपर से 1 करोड़ की धमकी भी मांगी थी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

रैपर एमीवे बंटाई उर्फ मुहम्मद बिलाल शेख इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। एमीवे से पिछले कुछ दिनों पहले एक आरोपी ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही फिरौती ना देने पर आरोपी ने बंटाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब आरोपी को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी पहचान भी हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: ‘आप लोग भी…’, बीवी Sshura Khan की प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्या बोले Arbaaz Khan? वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

आरोपी की हुई पहचान

रैपर को धमकी देने वाले शख्स की पहचान अरुलव रमेश कुमार अलोही के रूप में की गई। वहीं उसकी उम्र 18 साल है और वो कॉमर्स के सेकंड ईयर का स्टूडेंट है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अरुलव ने एमीवे बंटाई को जान से मारने की धमकी देने के बाद 1 करोड़ की रकम भी मांगी थी।

---विज्ञापन---

पुलिस की छानबीन में क्या आया सामने?

बंटाई ने इसकी शिकायत नवी मुंबई के पुलिस स्टेशन में कराई थी। जिसके बाद कार्रवाई हुई और आरोपी को असम से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने जब धमकी भरा मैसेज भेजा था उसके साथ ही उसने गोल्ड़ी बरार से अपना कनेक्शन भी बताया था। पुलिस ने इसकी छानबीन की और पाया कि आरोपी को किसी दूसरे ने मैसेज करने के लिए कहा था और अब आरोपी के फोन से मैसेज भी डिलीट हो चुके हैं। हालांकि पुलिस अभी भी जांच में जुटी है।

एमीवे ने सिद्धू मूसेवाला को दिया था ट्रिब्यूट

वहीं बता दें एमीवे बंटाई ने हाल ही में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के लिए ट्रिब्यूट ट्रैक रिलीज किया था। रैपर ने ये गाना सिद्धू मूसेवाला की डेथ एनिवर्सरी पर जारी किया था। ट्रैक रिलीज होते ही रैपर को अगले ही दिन धमकी भरा मैसेज आया था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शादी के बाद Hina Khan और पति Rocky ने साइन किया नया प्रोजेक्ट, इस रियलिटी शो में आएंगे नजर

First published on: Jun 05, 2025 09:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola