Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘आप लोग भी…’, बीवी Sshura Khan की प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्या बोले Arbaaz Khan? वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने बीवी शूरा खान की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर रिएक्ट किया है। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं अरबाज ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। शूरा खान की प्रेग्नेंसी की अफवाह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं हाल ही में एक वायरल वीडियो में अरबाज और शूरा का इन खबरों पर रिएक्शन सामने आया है। पैपराजी ने जब कपल को शुभकामनाएं दी तो दोनों शर्माते नजर आए। वहीं इस पर अरबाज खान ने पैपराजी से खास अपील भी की। एक्टर का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर अरबाज ने ऐसा क्या कह दिया?

यह भी पढ़ें: शादी के बाद Hina Khan और पति Rocky ने साइन किया नया प्रोजेक्ट, इस रियलिटी शो में आएंगे नजर

---विज्ञापन---

पैपराजी की बधाई पर मुस्कुराए कपल

वायरल वीडियो में पैपराजी ने जब अरबाज खान और शूरा को बधाई दी तो दोनों एक-दूसरे की तरफ स्माइल करते नजर आए। वहीं अरबाज ने पैप्स को धीरे से इशारा करते हुए ये भी कहा कि जब तक कुछ इंफॉर्मेशन ना हो तब तक इसे ना उठाया जाए। एक्टर के इस कमेंट से ये तो कंफर्म हो गया है कि कपल अभी इसे ऑफिशियल नहीं करना चाहता है।

---विज्ञापन---

क्या बोले अरबाज खान?

वहीं जब अरबाज और शूरा गाड़ी की तरफ जाने लगे तो एक फोटोग्राफर ने जोर से कहते हुए सुनाई दिया, ‘जाने दो।’ इस पर अरबाज मुस्कुराते हुए बोले, ‘आप लोग भी जाने दो।’ उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी समझा करो। इससे साफ पता चल रहा है कि अरबाज यहां प्रेग्नेंसी रूमर्स की ओर इशारा करते नजर आए। एक्टर के ये कमेंट्स खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि कपल ने इस पर खुलकर बात ही नहीं की।

2023 में हुई थी कपल की शादी

पिछले कुछ दिनों से अरबाज की बीवी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी जोरो-शोरों पर है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। वहीं अभी तक कपल ने इस पर मुहर नहीं लगाई है। बता दें दोनों साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  कैंसर के दर्द के बीच दुल्हन बनीं Hina Khan, घर में रचाई शादी, सेलेब्स दे रहे बधाई

First published on: Jun 05, 2025 08:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola