---विज्ञापन---

MS Dhoni Tollywood Debut: क्रिकेट की पिच के बाद पर्दे पर धुंआ उड़ाएंगे एमएस धोनी, दिग्गज डायरेक्टर ने किया अप्रोच

MS Dhoni Tollywood Debut: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) देश के फेमस क्रिकेटर हैं, जिन्हें लोग प्यार से ‘माही’ बुलाते हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से नाच उठेंगे। दरअसल, अब क्रिकेट की पिच पर धुंआ उड़ाने के बाद वो अपनी एक्टिंग का […]

MS Dhoni Tollywood Debut
MS Dhoni Tollywood Debut

MS Dhoni Tollywood Debut: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) देश के फेमस क्रिकेटर हैं, जिन्हें लोग प्यार से ‘माही’ बुलाते हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से नाच उठेंगे। दरअसल, अब क्रिकेट की पिच पर धुंआ उड़ाने के बाद वो अपनी एक्टिंग का जलवा पर्दे पर दिखाएंगे। कहा जा रहा है कि, उन्होंने एक बड़े फिल्ममेकर संग हाथ मिलाया है और वो जल्द टॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।

और पढ़िएSamantha Ruth Prabhu Post: ‘यशोदा’ की रिलीज से पहले डरीं सामंथा रुथ प्रभु, पोस्ट कर कहा- ‘सभी उंगलियों को…

Mahendra Singh Dhoni Height, Age, Family, Wiki, News, Videos, Discussion & More

इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) तमिल सिनेमा में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले साउथ की फिल्मों का निर्माण होगा। इसी के साथ खबर है कि, महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही हिटमेकर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे और इस फिल्म में वो अहम रोल अदा करते हुए दिखाई देंगे। इस खबर के बाद फैंस धोनी को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Dhoni film debut with Lokesh Kanagaraj project details

धोनी निभा सकते हैं ये किरदार

लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) को लेकर जानकारी है कि वो अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक में महेंद्र सिंह धोनी को अप्रोच करना चाहते हैं जिसमें वो स्क्रीन पर आते ही छा जाए। लेकिन इसी के साथ ये भी खबर है कि, . एमएस धोनी तमिल फिल्म में एक सपोर्टिंग रोल में नजर आ सकते हैं जिसमें लीड रोल में थलपति विजय होंगे। हालांकि अभी इस खबर को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के नाम का भी ऐलान नहीं हुआ है।

और पढ़िएYashoda Twitter Review: सामंथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’ ने रिलीज के साथ ही मचाया तहलका, ट्विटर पर छाईं एक्ट्रेस

Lokesh Kanagaraj's 36 years of penance gets fulfilled; the director finally wins praise from Kamal Haasan | Tamil Movie News - Times of India

इस फिल्म से छाए लोकेश कनगराज 

लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। ये वहीं डायरेक्टर ने जिन्होंने ‘विक्रम’ फिल्म का निर्माण किया है जिसमें कमल हासन (Kamal Haasan) अहम रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्डे को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया था जिसके बाद हर तरफ लोकेश कनगराज के नाम का डंका बजने लगा। वहीं अब वो एक बार फिर पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 11, 2022 11:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.