Sunday, December 3, 2023
-विज्ञापन-

Chandramukhi 2 Day 3 Collection: ‘फुकरे 3’ की आंधी के आगे नहीं टिक पा रही ‘चंद्रमुखी 2’, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Chandramukhi 2 Day 3 Collection: कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और रोमांस से भरपूर फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है।

Chandramukhi 2 Day 3 Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana ranaut) और साउथ स्टार राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) ने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और रोमांस का शानदार तड़का लगाया गया है। फैंस और क्रिटिक्स की ओर से मूवी को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं, अब इसका कलेक्शन भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: ‘जवान’ ने फिर मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर, 24वें दिन आंकड़ा 600 करोड़ से बस इतनी दू

‘चंद्रमुखी 2’ ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़ (Chandramukhi 2 Day 3 Collection)

कंगना रनौत ने बॉलीवुड के बाद अब साउथ की ओर अपना रुख किया है। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म चंद्रमुखी 2 जो साल 2005 में आई फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की है। एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और रोमांस से भरपूर इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब मूवी का रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

सैक्नलिक की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रमुखी 2 ने सभी भाषाओं में तीसरे दिन केवल 5 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.60 करोड़ हो गया है।

फिल्म की कहानी  (Chandramukhi 2 Day 3 Collection)

‘चंद्रमुखी 2’ की कहानी की बात करें तो पहली फिल्म की तरह ही इस फिल्म की कहानी भी एक अमीर परिवार के चारों तरफ घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह परिवार अपने पुश्तैनी बंगले में एक पूजा करने के लिए आता है जहां पर दो आत्माओं को कैद करके रखा गया है। अनजाने में ये परिवार चंद्रमुखी और वैत्तियन राजा को जगा देते हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में भले ही बदलाव किया गया है लेकिन कहानी पुरानी ही है। फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का तड़का लगाया गया है जो दर्शकों को बोर नहीं होने देता है।

फिल्म का अब तक का कलेक्शन

पहले दिन- 7.5 करोड़
दूसरे दिन- 5.59 करोड़
तीसरे दिन – 5 करोड़
कुल कमाई- 17.60 करोड़

‘चंद्रमुखी 2’ की स्टारकास्ट  (Chandramukhi 2 Day 3 Collection)

लाइका कंपनी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म चंद्रमुखी 2 में कंगना रनौत और राघव लॉरेंस के अलावा वादिवेलु, राधिका सरथकुमार, लक्ष्मी मेनन मुख्य भूमिका में हैं। बात मूवी के म्यूजिक की करें तो वो एमएम कीरावनी ने तैयार किया है। पता हो कि, चंद्रमुखी 2 साल 2005 में आई चंद्रमुखी का सीक्वल सीक्वल है।

Latest

Dinesh Phadnis Health Update: CID फेम एक्टर के हार्ट अटैक की खबर निकली फेक, इंस्पेक्टर ‘दया’ ने बताया क्यों वेंटिलेटर पर हैं ‘फ्रेडरिक’

Dinesh Phadnis Health Update: सीआईडी स्टार दिनेश फडनीस अस्पताल में भर्ती हैं और अब दयानंद शेट्टी ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

Don't miss

Dinesh Phadnis Health Update: CID फेम एक्टर के हार्ट अटैक की खबर निकली फेक, इंस्पेक्टर ‘दया’ ने बताया क्यों वेंटिलेटर पर हैं ‘फ्रेडरिक’

Dinesh Phadnis Health Update: सीआईडी स्टार दिनेश फडनीस अस्पताल में भर्ती हैं और अब दयानंद शेट्टी ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

DID फेम कोरियोग्राफर Mudassar Khan की दुल्हन बनीं TV एक्ट्रेस, निकाह में पहुंचे सलमान खान

Choreographer Mudassar Khan Wedding: कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने टीवी एक्ट्रेस रिया किशनचंदानी संग शादी रचाई ली है।

रणबीर कपूर ने Animal बनते ही Jawan-Tiger को छोड़ा पीछे, फिल्म की कमाई ने उड़ा दिए सबके होश

Animal Break Jawan Record: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई...

भगवान राम से की PM मोदी की तुलना, ट्रोलर्स के निशाने पर Kangana, पलटवार में बोली एक्ट्रेस- आप भी कर दो…

Kangana Ranaut On Pm Narendra Modi : राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के 2023 राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम आज तैयार किए जा रहे...

Dinesh Phadnis Health Update: CID फेम एक्टर के हार्ट अटैक की खबर निकली फेक, इंस्पेक्टर ‘दया’ ने बताया क्यों वेंटिलेटर पर हैं ‘फ्रेडरिक’

Dinesh Phadnis Health Update: सीआईडी स्टार दिनेश फडनीस अस्पताल में भर्ती हैं और अब दयानंद शेट्टी ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here