---विज्ञापन---

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहिना कुमारी सिंह ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर, मां बनने के बाद इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

मुंबई। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के घर में नन्ही सी जान के आने के बाद फैंस उन्हें ढ़ेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। अब तक मोहिना […]

मुंबई। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के घर में नन्ही सी जान के आने के बाद फैंस उन्हें ढ़ेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। अब तक मोहिना कुमारी सिंह केवल रीवा की राजकुमारी थी, लेकिन उनकी जिंदगी में एक बच्चे के आने की वजह से एक्ट्रेस की जिम्मेदारियां अब और भी बढ़ गई हैं। मां बनने के बाद से मोहिना कुमारी सिंह का एक्साइटमेंट लेवल भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

 

वहीं जबसे मोहिना कुमारी सिंह मां बनी हैं, तबसे उन्होंने अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते हुए मां बनने की खुशी भी जाहिर की है। अपने बेटे की देखभाल करने के साथ-साथ मोहिना कुमारी सिंह अब सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है, जिसके बाद मोहिना कुमारी सिंह काफी इमोशनल नजर आईं। मोहिना कुमारी सिंह ने अपने बेटे के नाम लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं मोहिना कुमारी सिंह ने अपने बेटे को जिंदगी में इस तरह आने के लिए शुक्रिया भी कहा।

 

 

और पढ़िए‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहिना कुमारी सिंह के घर गूंजी किलकारियां!, एक्ट्रेस को फैंस ने खास अंदाज में दी बधाईयां

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मां बनने के बाद अब मोहिना कुमारी सिंह अपने घर वापस लौट चुकी हैं। हालांकि घर जाने से पहले मोहिना कुमारी सिंह ने कैमरे में जमकर पोज भी दिए। इसी के साथ कुछ समय पहले ही मोहिना कुमारी सिंह ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर भी की है। जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे के हाथ को पकड़े दिखाई दे रही हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने फैंस को ये बताया है कि बीते चंद रोज उनके लिए बेहद मुश्किलों भरे थे। खासकर 15 अप्रैल को मां बनने के बाद से वो अपने बच्चे का ख्याल रखने में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस का दिन बिताना इतना मुश्किल हो गया है कि वो कभी अपने बेटे का दिल बहलाने की कोशिश कर रही हैं, तो कभी उसे सुलाने में लगी हुई हैं।

 

 

अपनी पोस्ट में मोहिना कुमारी सिंह ने सुयश राय का भी जिक्र किया है। मोहिना कुमारी सिंह ने लिखा कि, वो अपने पति के साथ इस सफर को जीने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं मोहिना कुमारी सिंह ने ये भी बताया है कि किस तरह से उनके हस्बैंड सुयश राय हर मौके पर उनके साथ खड़े थे।

 

अपनी लिखी हुई इस लंबी-चौड़ी पोस्ट में मोहिना कुमारी सिंह ने फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा है। इसी के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस के प्रति खुशी जाहिर की है।

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 20, 2022 11:38 AM