---विज्ञापन---

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहिना कुमारी सिंह के घर गूंजी किलकारियां!, एक्ट्रेस को फैंस ने खास अंदाज में दी बधाईयां

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सीरियल्स में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के घर आखिरकार किलकारियां गूंज उठी है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदाकारा मोहिना कुमारी सिंह ने […]

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सीरियल्स में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के घर आखिरकार किलकारियां गूंज उठी है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदाकारा मोहिना कुमारी सिंह ने कुछ महीने पहले ही अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने इसके बाद से अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बांटी। लेकिन अब इतने लंबे इंतजार के बाद फाइनली एक्ट्रेस ने बच्चे को जन्म दे ही दिया है। ऐसे में अब फैंस के बीच अलग सी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

 

हालांकि एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को नहीं दी है। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस की जिंदगी में नन्हें मेहमान का आगमन हो चुका है। वैसे इस बारे में अब तक और कोई अलग जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि अदाकारा के परिवार से ये न्यूज कब तक कंफर्म हो पाती है।

 

और पढ़िएMOHENA KUMAR BABY SHOWER: मोहिना कुमारी सिंह ने फैंस के साथ मनाया अपना वर्चुअल बेबी शॉवर, देखें वीडियो

 

 

बता दें कि टीवी सीरियल स्टार मोहिना कुमारी सिंह ने अभी 4 दिन पहले ही एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर अपने फैंस को वर्चुअल बेबी शॉवर के लिए शुक्रिया अदा किया था। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही और फैंस को हर पल की अपडेट्स देती नजर आईं।

 

मोहिना कुमारी सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में सुयश रावत संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने शादी के बाद ही ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया था। वरना इससे पहले उन्हें सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काफी पसंद किया जा रहा था। हालांकि इसके बाद भी मोहिना अपने फैंस के साथ जुड़ी रहीं। उन्होंने यू-ट्यूब पर खूबसूरत ब्लॉग शेयर कर फैंस के साथ इंटरैक्ट करना जारी रखा।

 

यहाँ पढ़िए – टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 16, 2022 06:23 AM