---विज्ञापन---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: शादी से पहले क्या अक्षरा मान लेगी मंजरी की शर्त!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बीते कुछ दिनों से नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीते एपिसोड में गणेश स्थापना की पूजा संपन्न हुई है और अब […]

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 2nd October 2023 Written Update Akshara Goes MISSING
pic credit: Google

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बीते कुछ दिनों से नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीते एपिसोड में गणेश स्थापना की पूजा संपन्न हुई है और अब शादी की अगली रस्में शुरू हो गई हैं। मगर इसी बीच अक्षरा के हल्दी की रस्म के बाद अचानक घर से गायब हो जाएगी। उसके ऐसे गायब होने से अभिमन्यु की चिंता बढ़ने वाली है।

यह भी पढ़ें: ‘OYO और शादी एक प्लेटफॉर्म पर…’, Shark Tank India 3 में OYO फाउंडर को देख लोग ले रहे जमकर मजे

अक्षरा की कशमकश (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October)

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिमन्यु को मुस्कान देख लेगी। फिर वो अक्षु से सवाल करेगी कि वो अभि से क्यों भाग रही है जबकि उन दोनों की जल्द ही शादी होने वाली है। मुस्कान की इस बात का अक्षरा के पास कोई जवाब नहीं होता है और उसे चुप देखकर मुस्कान बोलती है कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है तो शादी न करें। उसकी बात सुनकर अक्षरा के मन में शादी को लेकर सवाल खड़े हो जाते है और जिस वजह से वो रातभर सो नहीं पाती है।

हल्दी की रस्म (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October)

अगले दिन अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की रस्मों के लिए दोनों परिवार मिलते हैं। अक्षरा पिंक लहंगा पहनकर नीचे आती है तो अभि अपनी नजर झुका लेता है। मगर वो अक्षु को देखकर बहुत खुश होता है और सभी लोग अक्षरा की नजर उतारने लगते हैं। फिर अक्षरा और अभिमन्यु दोनों को रस्म का धागा बांध दिया गया है जिसके बाद वो दोनों न तो बाहर जा सकते हैं और न ही एक-दूसरे से मिल सकते हैं। हल्दी की रस्म क बाद अभिमन्यु को बात करने के लिए अक्षरा रूम में बुलाती है लेकिन वो परिवारवालों के बीच फंस जाता है और उससे मिलने नहीं जा पाता है।

अक्षरा हुई घर से गायब

हालांकि थोड़ी देर में सबको पता चलता है कि अक्षरा तो घर पर कहीं नहीं है। उसे घर में न पाकर सब लोग परेशान हो जाते हैं और उसे ढ़ूंढ़ने लगते हैं। सुरेखा कहती है कि अक्षरा शादी से डरकर भाग गई है तभी मुस्कान भी कहती हैं कि अभी शादी नहीं हुई और अक्षरा कहां गई और किसी को कुछ नहीं पता। अभिमन्यु के पास अक्षरा का फोन आता है और तभी उसके मुंह से अभिनव का नाम सुनकर सबको यही लगता है कि वो उसके लिए ही शादी छोड़कर गई है। अब आगे आने वाले एपिसोड में मंजरी अक्षरा से वादा लेने वाली है कि वो अभिनव को भूल जाए।

First published on: Oct 02, 2023 01:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.