---विज्ञापन---

तारक मेहता शो का ये स्टार बन सकता है Bigg Boss 17 का हिस्सा?

Shailesh Lodha Approached For Bigg Boss 17: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा को शो में फैंस का खूब प्यार मिला। वहीं शो छोड़ने के बाद एक्टर सुर्खियों का हिस्सा में बने हुए हैं। शो छोड़ने के बाद से ही शैलेश का नाम विवादों में भी रहा है लेकिन इसी बीच ऐसी […]

Shailesh Lodha, Bigg Boss 17
Image Credit : Google

Shailesh Lodha Approached For Bigg Boss 17: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा को शो में फैंस का खूब प्यार मिला। वहीं शो छोड़ने के बाद एक्टर सुर्खियों का हिस्सा में बने हुए हैं। शो छोड़ने के बाद से ही शैलेश का नाम विवादों में भी रहा है लेकिन इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शैलेश लोढ़ा को बिग बॉस के घर में एंट्री मिल सकती है।

शैलेश लोढ़ा को मिला बड़ा ऑफर (Shailesh Lodha Approached For Bigg Boss 17)

तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा को इस बड़े शो में शामिल होने का मौका मिल सकता है। ऐसी खबर सामने आई है कि अब शैलेश लोढ़ा को टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो के लिए एप्रोच किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश लोढ़ा अब सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं। जल्द ही बिग बॉस 17वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाला है। ऐसे में इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इन्ही में से एक नाम शैलेश लोढ़ा का भी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :Jawan की इस हेरोइन के लुक्स पर फिदा हैं फैंस, देखिए तस्वीरें 

शैलेश की हो सकती ही बिग बॉस 17 में एंट्री ?

वैसे तो अभी तक शैलेश ने इन रूमर्स पर कुछ भी रिएक्शन नहीं दिया है और न ही बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से कोई बयान आया है। इसलिए अभी शैलेश लोढ़ा की बिग बॉस 17 में एंट्री की खबर को कंफर्म नहीं किया जा सकता लेकिन अगर ऐसा होता है तो एक्टर के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। इस शो में उनके हिस्सा लेने से कई राज भी बाहर आ सकते हैं।

तारक मेहता शो से लोगों को किया 14 साल तक एंटरटेन

तारक मेहता शो से स्टाडम पाने वाले शैलेश को फैंस बेहद प्यार करते हैं। वहीं आगे वो बिग बॉस के शो में आते हैं तो लोगों को उनकी वो साइड भी देखने को मिल सकती है जो आजतक किसी ने नहीं देखी। अब देखना होगा कि शैलेश इन खबरों पर कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं। आपको बता दें 14 साल तक तारक मेहता बनकर उन्होंने लोगों को उन्होंने खूब एंटरटेन किया है।

First published on: Aug 28, 2023 08:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.