---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : अब होगा हाईवोल्टेज ड्रामा, अकेला पड़ेगा ईशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 6 October : स्टार प्लस पर चल रहा शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। एक के बाद एक ट्विस्ट एंड टार्न आते जा रहे हैं। इस समय सवि ईशान के लिए आफत बन हुई है। सवि की वजह से […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 6 October
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 6 October : स्टार प्लस पर चल रहा शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। एक के बाद एक ट्विस्ट एंड टार्न आते जा रहे हैं। इस समय सवि ईशान के लिए आफत बन हुई है। सवि की वजह से पहले शांतनु ने भोसले हाउस को छोड़ा अब निशिकांत भी ईशान के परिवार को छोड़ने के लिए तैयार है। अब दर्शकों को इंतजार है कि इस शो में आगे क्या मजेदार होने वाला है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alerts)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवी को खुश करने के लिए ईशा एक सरप्राइज प्लान करती है। सवी जब ईशा के पास पहुंचती तो वो उसे अपना रस्टिकेट लैटर देती है और रोने लगती है। दूसरी तरफ ईशान अपने घर पर एक्जाम की कॉपी चेक करता है और कॉपी चेक करते समय उसे पता चलता है कि सवी ने चिटिंग नहीं की है। तभी काकू ईशान को बताती है कि चिटिंग सवि ने नहीं बल्कि धुर्वा ने की है। ये सुनने के बाद ईशान परेशान होने लगता है। ईशान सवी और धुर्वा की कॉपी चेक करता है। सच के सामने आने के बाद ईशान सवी का साथ देने का फैसला करता है।

यह भी पढ़ें : जाइए Mission Raniganj देखिए, क्योंकि तभी तो पता चलेगा कि भारत में हीरोज की कमी नहीं

ईशान धुर्वा पर हाथ उठाने की करेगा कोशिश

वहीं अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, ईशान धुर्वा कि वजह से अपने चाचा से बहस करता है। इस दौरान आप देखेंगे कि ईशान धुर्वा पर हाथ उठाने की कोशिश करता है। वहीं ये बात निशिकांत को बिलकुल भी पसंद नहीं आती और वो ये फैसला करेगा कि अब उसे भोसले हाउस में नहीं रहना। निशिकांत धुर्वा की पढ़ाई पर भी बैन लगा देगा। अक्का साहेब और यशवंत निशिकांत को रोकने की कोशिश करेगा। इसके बाद यशवंत निशिकांत को ये याद दिलाएगा कि किस तरह से मां बाप के मरने के बाद उसने अपने भाइयों का ख्याल रखा है।

First published on: Oct 06, 2023 03:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.