---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और ईशान के प्यार की हुई शुरुआत, कॉलेज में दोनों की वीडियो हुई वायरल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 12 October : टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ तेजी से टीआरपी की लिस्ट में आगे बढ़ रहा है। हाल ही में टीआरपी की लिस्ट में देखा गया कि सवी और ईशान का शो दूसरे नंबर पर पहुंच चूका है। वहीं अब इस सीरियल में सवि […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 12 October
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 12 October : टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ तेजी से टीआरपी की लिस्ट में आगे बढ़ रहा है। हाल ही में टीआरपी की लिस्ट में देखा गया कि सवी और ईशान का शो दूसरे नंबर पर पहुंच चूका है। वहीं अब इस सीरियल में सवि ईशान को माफ करने का फैसला करती है। ऐसा लग रहा है कि दोनों जल्द ही एक दूसरे के दोस्त बनने वाले हैं। इसी बीच सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में एक और ड्रामा होने वाला है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, हरिणी किरण के जख्मों पर मरहम लगती है। ये सब देखने के बाद सवी परेशान हो हो जाती है। सवि हरिणी को समझाती है कि उसने कुछ गलत नहीं किया। सवी ईशा और शान्तनु के घर पर होती है तब शान्तनु उससे कहता है कि वो उसे कॉलेज तक लिफ्ट दे सकता है। ईशान वहां कैंडी फ्लॉस और बुके लेकर मौजूद होता है। वो सवी से माफी माफी मांगता है। ये देखकर ईशा, सवी और शान्तनु हैरान हो जाते हैं। ईशान सवी से बोलता है कि अगर वो उसका लेक्चर अटेंड करने आई तो समझ लेगा कि उसने उसे माफ कर दिया है। सवी को समझ नहीं आ आता कि वो आगे क्या करे। इसके बाद ईशा सवी को समझाती है कि उसे अपने दिल की सुननी चाहिए।

पार्टी में आएगा ईशान

वहीं अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, सवी अपने कॉलेज में एक पार्टी देने का फैसला फैसला करेगी। सवी इस पार्टी में अपने सारे दोस्तों को बुलाएगी। इस दौरान सवी ईशान को भी फोन करेगी। ईशान भी सवी की पार्टी में आने के लिए तैयार हो जाएगा। सवी अपने रूम को अच्छे से सजाती है। वहीं तभी अचानक देखने को मिलेगा कि सवी घर को सजाते समय खुद को लाइट्स में फंसा लेती है। इसी बीच ईशान भी सवी के पास पहुंच जाएगा।

सवी और ईशान की होगी शादी

ऐसे में आप देखंगे कि सवी को बचने के चक्कर में ईशान खुद भी लाइट्स में फंस जाएगा। धुर्वा चोरीछिपे ईशान और सवी की हरकतें देखेगी। ये सब देखते समय धुर्वा सवि और ईशान की वीडियो बना लेगी। पुरे कॉलेज में सवी और ईशान कि ये वीडियो खूब वायरल हो जाएगी। ईशान कि वजह से सवी एक बार फिर बदनाम हो जाएगी। धुर्वा सवि को बद्चलन साबित करने की कोशिश करेगी। ईशान सवी के सपोर्ट में उतर आएगा। हालांकि इस बार ईशान सवि को नहीं बचा पाएगा। सवि की इज्जत बचाने के लिए ईशान एक बड़ा फैसला करेगा। ईशान मजबूरी में सवि के साथ शादी कर लेगा किसके बाद सवी और ईशान कि लव स्टोरी शुरू होने लगेगी।

First published on: Oct 12, 2023 09:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.