---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान ने दिया सवी को बड़ा सरप्राइज, देखते रह गए सब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 11 October : स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। हर दिन शो में दिखाए जा रहे ट्विस्ट ने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इस समय सीरियल की कहानी में ईशान सवी की […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 11 October
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 11 October : स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। हर दिन शो में दिखाए जा रहे ट्विस्ट ने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इस समय सीरियल की कहानी में ईशान सवी की साइड लेता हुआ नजर आ रहा है। वहीं अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि शान्तनु के साथ कॉलेज जाएगी। ईशान बुके लेकर आएगा तो सवि, ईशा और शान्तनु चौक जाएंगे।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, बाजीराव हरिणी और सवि के सामने किरण को पीटने लगता है। ईशान पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है, जहां वो सवि को बाजीराव के साथ बैठे हुए देख लेता है। वहां पर किरण को मारने की घटना का जिक्र होता है। ईशान कहता है कि सवि ने शिकायत कराई है, तो बाजीराव उसे सच बता देता है। इन सबके बीच में शान्तनु का फोन आ जाता है और बाजीराव उसे बता देता है कि ईशान ने किरण को पीटा। ईशान चुपचाप उसे देखता रहता है और उसे बहुत गुस्सा आता है। सवि और बाजीराव की दोस्ती देखने के बाद ईशान को जलन होती है।

यह भी पढ़ें : Ranbir Kapoor संग पहली ही फिल्म में Rashmika ने पार की सारी हदें, जमकर दिए किसिंग सीन

सवी को मिला सरप्राइज

वहीं अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, हरिणी किरण के जख्मों पर मरहम लगाएगी। ये सब देखने के बाद सवी परेशान हो जाएगी। सवि हरिणी को समझाएगी कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। सवी ईशा और शान्तनु के घर पहुचेंगी। तब शान्तनु बोलेगा कि वो उसे कॉलेज तक लिफ्ट दे सकता है। सवी मान जाएगी तब तक ईशान वहां कैंडी फ्लॉस और बुके लेकर पहुंचेगा। वो सवी से माफी मांगेगा। ये देखकर ईशा, सवी और शान्तनु हैरान हो जाएंगे। कॉटन कैंडी देखकर सवि को बचपन और विराट याद आ जाता है। ईशान सवी से बोलता है कि अगर वो उसका लेक्चर अटेंड करने आई तो समझ लेगा कि उसने उसे माफ किया।

सवी ने किया ईशान को माफ

इसके बाद ईशान वहां से चला जाएगा और सवी परेशान होकर ईशा से कहेगी कि ईशान सिर ने माफी मांगी, उसे समझ नहीं आ रहा आगे क्या करना चाहिए। इसके बाद ईशा सवी को समझाती है कि उसे अपने दिल की सुननी चाहिए। ईशान कॉलेज पहुंचेगा और क्लास में बेचैनी से सवि का इंतजार करेगा। सवि क्लास में नहीं पहुंचेगी और ईशान की अजीब हरकतें स्टूडेंट्स नोटिस करेंगे। ईशान क्लास में सवि के आंसरशीट देकर बोलेगा कि सबको इसे देखना चाहिए। इसके बाद सवी क्लास में पहुंच जाती है और ईशान सवो को मिस टॉपर बोलकर तालियां बजवाता है। सवि क्लास के बाद ईशान से कहेगी कि सम्मान के चलते उसने ईशान की क्लास अटेंड की और उसे माफ कर दिया।

First published on: Oct 11, 2023 04:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.