---विज्ञापन---

सालों बाद ब्रेकअप पर छलका Divyanka Tripathi का दर्द, बिना शादी मां बनने को लेकर किया बड़ा खुलासा

Divyanka Tripathi:टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बते’ में इशिता के किरदार निभाकर दिव्यांका ने हर कोई दीवान बना लिया था। इसके अलावा, दिव्यांका ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी हिस्सा बनीं। हाल ही में, दिव्यांका ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर […]

Divyanka Tripathi On Adopt A Child
pic credit: instagram

Divyanka Tripathi:टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बते’ में इशिता के किरदार निभाकर दिव्यांका ने हर कोई दीवान बना लिया था। इसके अलावा, दिव्यांका ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी हिस्सा बनीं। हाल ही में, दिव्यांका ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद एक बड़ा फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना का ‘घमंड’ तोड़ने के लिए इस एक्टर ने साइन की फिल्म, अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करने की जिद्द ने बना डाली सुपरहिट जोड़ी

ब्रेकअप पर दिव्यांका का दर्द

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्टर विवेक दहिया से शादी की है और दोनों की शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी चल रही है। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और अक्स एक-दूसरे के साथ अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। बता दें कि विवेक से शादी से पहले दिव्यांका अपने को-एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं। वो अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थीं, अदाकारा को अक्सर ही अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते देखा जाता है।

खुद बिजी रखने के लिए उठाया ये कदम

हाल ही में दिए इंटरव्यू में भी दिव्यांका ने शरद से अलग होने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ब्रेकअप के बाद मेरी मां ने मुझसे पूछा कि तुम बाहर प्यार क्यों तलाश कर रही हो। तुम खुद से प्यार करो। मैं उस समय व्हीलचेयर पर थी। मैं और मेरी मां एक ज्वेलरी स्टोर पर गए और मैंने खुद के लिए एक एंगेजमेंट रिंग ली। मैंने खुद से सगाई कर ली। ये सब मेरे ब्रेकअप के बाद हुआ।’ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि ब्रेकअप होने के बाद एक्ट्रेस ने बहुत सारा काम ले लिया था ताकि वो हर हाल में खुद को बिजी रख पाएं।

बच्चा लेने वाली थीं गोद

इस दौरान अदाकारा ने बताया कि वो ब्रेकअप के बाद बच्चा गोद लेने के बारें में सोच रही थीं। दिव्यांका ने कहा कि अगर उस टाइम मेरी जिंदगी मं विवेक नहीं आते तो मैं एक बच्चे को गोद लेने की सोच रही थी। मुझे प्यार और एक साथी चाहिए था। ये जरुरी नहीं कि वो एक पार्टनर की तरह ही हो। विवेक के आने के बाद जिंदगी में कई सारी चीजें बदल गईं। दिव्यांका और विवेक के साथ काफी खुश है और अक्सर ही अपनी वेकेशन की तस्वीरें वो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

First published on: Sep 08, 2023 06:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.