---विज्ञापन---

तीसरी बार शादी करने जा रहा है Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट, खूब बटोर चुका है सुर्खियां

Ali Merchant: टीवी के फेमस रियालिटी शो बिग बॉस के चौथे (Bigg Boss 4) सीजन में नजर आने वाले अली मर्चेंट को इसी सीजन से फेम मिला था। दरअसल शो के अदंर ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सारा खान (Sara Khan) से शादी की थी। रियालिटी शो में हुई उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। […]

Ali Merchant
Ali Merchant

Ali Merchant: टीवी के फेमस रियालिटी शो बिग बॉस के चौथे (Bigg Boss 4) सीजन में नजर आने वाले अली मर्चेंट को इसी सीजन से फेम मिला था। दरअसल शो के अदंर ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सारा खान (Sara Khan) से शादी की थी। रियालिटी शो में हुई उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि घर से बाहर आते ही दोनों के रिश्तों में दरारे आने लगीं और 2011 में दोनों ने तलाक ले लिया। उसके बाद अली ने 2016 में शादी रचाई और वो भी ज्यादा लंबी नहीं चली। अब वही अली तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं।

अली मर्चेंट करेंगे शादी (Ali Merchant)

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी लव स्टोरी ज्यादा दिन तक चल नहीं सकी। इस लिस्ट में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा खान और एक्टर अली मर्चेंट का नाम भी शामिल है। बिग बॉस के चौथे सीजन में दोनों स्टार्स ने घर में शादी कर खूब पॉपुलारिटी हासिल की थी। हालांकि दोनों साल 2011 में अलग हो गए।

इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

इसके बाद एक्टर ने 2016 में अनम से धूमधाम से शादी रचाई लेकिन अफसोस वो शादी भी ज्यादा दिन तक चल न सकी। अब अली मर्चेंट तीसरी शादी करने जा रहे हैं और उन्होंने खुद पोस्ट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो शेयर किया है। अली मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ एक शिप पर नजर आ रहे हैं। यहां एक्टर एक अंगूठी पहनाकर मॉडल को प्रपोज करते हैं।

पेशे से मॉडल हैं गर्लफ्रेंड

वीडियो में अंदलीब काफी इमोशनल लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘उसने हां कहा।’ सूत्रों की मानें तो कपल पिछले काफी दिनों से रिलेशनशिप में थे और दोनों की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी और यहीं से दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई।

First published on: Oct 19, 2023 10:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.