Samsung Galaxy S21 FE: सैमसंग अपने धांसू स्मार्टफोन गैलेक्सी S21 FE को भारत में दोबारा लॉन्च करने की तैयारी पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी गैलेक्सी एस 21 एफई को अब स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ पेश करेगी जो पहले से Exynos 2100 चिपसेट के साथ मौजूद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है।
लेकिन, दूसरी ओर लीक के जरिए इससे जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस बीच जाने-माने टिपस्टर अभिषेक यादव ने गैलेक्सी एस 21 एफई की प्रोमो इमेज शेयर की है।
256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा Samsung Galaxy S21 FE
यादव द्वारा शेयर की गई प्रोमो इमेज से पता चलता है कि गैलेक्सी S21 FE 5G स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसके साथ ही प्रोमो इमेज से यह भी पता चलता है कि डिवाइस का बेस मॉडल 256 जीबी स्टोरेज की पेशकश करेगा। इसके अतिरिक्त, अपकमिंग गैलेक्सी S21 FE 5G नेवी ब्लू रंग कलर में उपलब्ध होगा। अन्य कलर ऑप्शन का खुलासा नहीं हुआ है।
Exclusive 😆
Samsung Galaxy S21 FE 5G Snapdragon 888 variant promo material.S21 FE snapdragon 888 variant will launch in India in the next 10 days.
– 256GB storage
– Navy Blue colour option
– Snapdragon 888#Samsung #SamsungS21FE #SamsungGalaxyS21FE pic.twitter.com/qW6rkGrxZT— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) June 30, 2023
Samsung Galaxy S21 FE के स्पेसिफिकेशन्स
ऐसी संभावना है कि, प्रोसेसर के अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन्स समान हो सकते हैं। बता दें कि, सैमसंग गैलेक्सी 6.4-इंच S-AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। कैमरे के मोर्चे पर इसमें 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह 8 जीबी रैम और 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी से लैस है।