---विज्ञापन---

OnePlus 12R के रेंडर, प्रमुख स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट लीक, यहां जानें सब कुछ…

OnePlus 12R: वनप्लस ने अपने 11 आर स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद 12 आर पर काम कर रहा है। एक लीक में वनप्लस के इस अपकमिंग डिवाइस के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। कंपनी रेडमी 12 आर को 11 आर के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगा। आइये इस फोन पर एक नजर […]

OnePlus 12R

OnePlus 12R: वनप्लस ने अपने 11 आर स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद 12 आर पर काम कर रहा है। एक लीक में वनप्लस के इस अपकमिंग डिवाइस के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। कंपनी रेडमी 12 आर को 11 आर के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगा। आइये इस फोन पर एक नजर डालते हैं।

OnePlus 12R के रेंडर और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक

लीक हुए रेंडर के अनुसार, वनप्लस 12 आर में एक पंच-होल कटआउट होगा और स्क्रीन नेलीजीबल बेजेल्स से घिरी हुई है। कॉस्मेटिक रूप से, वनप्लस 12आर का डिजाइन 11 आर जैसा ही रहेगा। इसका मतलब ग्लौसी फिनिश में हाफ-पील-शेप के आकार का रियर आइसलैंड है जो साइड फ्रेम से फैला हुआ है। इसमें तीन सेंसर और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक सर्कुलर मॉड्यूल है।

वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में दाएं किनारे पर पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर होगा, जबकि वॉल्यूम रॉकर कुंजी बाईं ओर स्थित हैं। फोन में नीचे की ओर एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक माइक्रोफोन कटआउट और एक स्पीकर ग्रिल है। डिवाइस को व्हाइट कलर ऑप्शन में देखा गया है।

यह भी पढ़ेंः इंतजार खत्म! Nothing Phone 2 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत-ऑफर्स

प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, खबरों के अनुसार वनप्लस 12 आर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। इसे 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह 5,500mAh की पावरफुल बैटरी से लैस होगा, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। जबकि, वनप्लस 11 आर 5000mAh  की बैटरी से लैस आता है।

कैमरे के मोर्चे पर, वनप्लस 12 आर में 32MP टेलीफोटो यूनिट, 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होगा। अन्य स्पेक्स के तौर पर वनप्लस 12 आर में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

फिलहाल, कंपनी ने वनप्लस 12 आर के आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि यह जनवरी 2024 में चीनी बाजार में लॉन्च हो सकता है। इसके बाद यह फोन भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jul 21, 2023 02:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.