---विज्ञापन---

Gizmore Cloud स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम की खरीदने के लिए दौड़ पड़ेंगे आप

Gizmore Cloud: अगर आप एक नया स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, घरेलू दिग्गज कंपनी Gizmore ने भारतीय में अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Cloud को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस स्मार्टवॉच को बेहद कम कीमत में पेश की है। चलिए विस्तार […]

Gizmore Cloud smartwatch
Gizmore Cloud smartwatch

Gizmore Cloud: अगर आप एक नया स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, घरेलू दिग्गज कंपनी Gizmore ने भारतीय में अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Cloud को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस स्मार्टवॉच को बेहद कम कीमत में पेश की है। चलिए विस्तार से जानते हैं, इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…

Gizmore Cloud के फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो Gizmore Cloud में 1.85 इंच की HD IPS कर्व डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इस स्मार्टवॉच के साथ मेटल का केस मिलेगा। इसके अलावा इसमें कॉलिंग फीचर भी दिया गया है यानी आप ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ अपने दोस्तों के पास कॉल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस धांसू फोन OnePlus 11R 5G की प्री-बुकिंग कल से शुरू, जानें कीमत- स्पेसिफिकेशन्स

इस नए स्मार्टवॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसमें अमेजन एलेक्सा और एपल सिरी वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो कंपनी का दावा है कि Gizmore Cloud में मिलने वाली बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद सात दिनों तक चल सकती है।

हेल्थ फीचर्स से होगा लैस

कंपनी की ओर से स्मार्टवॉच के साथ अनलिमिटेड क्लाउड वॉच फेसेज भी देगी। इसके अलावा इस वॉच में हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट ट्रैकर, स्लीप मॉनिटर, पीरियड ट्रैक और SpO2 सेंसर मिलते हैं। हेल्थ फीचर्स को आप HryFine एप के जरिए ट्रैक कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः अमेजन पर बंपर ऑफर, 699 रुपये में मिल रहा रेडमी का धांसू फोन

Gizmore Cloud की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने अपनी इस नई स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में 1,199 रुपये में पेश की है। ग्राहक इसे 20 फरवरी यानी आज से फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। Gizmore Cloud को ब्लैक स्ट्रैप, ब्लू स्ट्रैप के साथ मेटल बॉडी के साथ खरीदा जा सकेगा।

First published on: Feb 20, 2023 06:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.