Valentine’s Day Special Looks: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दिनों उनकी शादी की चर्चा सुर्खियों में बनी हुई है। ये क्यूट सा कपल इस प्यार के महीने में अपने प्यार को एक रिश्ते का नाम देकर हमेशा के लिए एक दूजे का होने को तैयार है।
दरअसल फरवरी के महीने को प्यार का महीना इसलिए खा जाता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन डे, के अलावा और भी प्यार भरे डे सेलिब्रेट किये जाते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर लड़कियां अपने लुक को सबसे खास बनाने के लिए कई सारी तैयारियां करती हैं। अगर आप भी अपने लुक को इस वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के मौके पर खास बनाना चाहते हैं तो जल्दी दुल्हन बनने वाली कियारा आडवाणी के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। आइए देखें कुछ खास लुक्स।
यह भी पढ़ें:Karishma Kapoor Look: ग्रीन अनारकली सूट में Karishma Kapoor लग रही हैं बेहद गॉर्जियस, देखें तस्वीरें

कियारा आडवाणी हर लुक में कहर बरपाती हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। व्हाइट हाई स्लिट स्कर्ट और साथ में फूल स्लीव्स का फ्रंट कट टॉप उनपर बेहद जांच रहा है।

वैलेंटाइन डे पर लड़कियां ज्यादातर रेड ड्रेस पहनती हैं। दरअसल रेड कलर को प्यार का कलर माना जाता है। ऐसे मना गर आप भी अपने स्पेशल के साथ इस दिन को और भी स्पेशल बनाना चाहती हैं तो कियारा के इस रेड लुक से आपकों अच्छे टिप्स मिल सकते हैं। उन्होंने इस फोटो में रेड बॉडीकॉन स्कर्ट के साथ शार्ट टॉप कैरी किया हुआ है। जो उनके अंदाज को बोल्ड बना रहा है।

वैलेंटाइन डे अपर अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना रही हैं तो कियारा के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस फोटो में कियारा ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ है जिसका डीप नैक बोल्डनेस का तड़का मार रहा है।

कियारा का हर लुक बेहद कमाल का होता है। इस फोटो में कियारा ने येलो कलर की स्लीट कट ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट कर आप भी अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Nysa Devgan Bold Looks: स्टार किड न्यासा देवगन बोल्ड लुक्स में नहीं है किसी से कम, देखें शानदार तस्वीरें

वैलेंटाइन डे पर रेड कलर से अपने लुक से अपने पार्टनर के होश उड़ाना चाहती हैं तो आप कियारा के इस लुक को रिक्रिएट आकर सकती हैं उन्होंने इस फोटो में रेड कलर की सेक्विन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है साथ में ब्लड रेड कलर का ब्लेजर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें