---विज्ञापन---

खुशखबरी! 43 साल की उम्र में पापा बने मशहूर एक्टर, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

अनुष्का शर्मा के दूसरी बार मां बनने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर के घर से गुड न्यूज आई है। इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर 43 साल की उम्र में पापा बने हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ दो-दो फिल्में करने वाले एक्टर की वाइफ ने नन्ही परी को जन्म दिया है।

Harman Baweja Become Father
Harman Baweja Become Father

Harman Baweja Become Father: इस साल कई बॉलीवुड सितारों के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं और अब उनके बाद एक और जाने-माने एक्टर के घर से खुशखबरी आई है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार 43 साल की उम्र में पापा बने हैं। मगर अभी तक एक्टर ने सोशल  मीडिया पर आधिकारिक तौर पर अपने पापा बनने की अनाउंसमेंट नहीं की है।

घर आई नन्ही परी 

‘लव स्टोरी 2050’ के एक्टर हरमन बावेजा 43 साल की उम्र में पापा बने हैं, उनकी वाइफ साशा रामचंदानी ने बेटी को जन्म दिया है। ‘Etimes’ के रिपोर्ट के मुताबिक, हरमन और साशा 2024, मार्च महीने में ही बेटी का स्वागत किया है। लेकिन उन्होंने अभी तक इस बारे में सोशल मीडिया पर ऐलान नहीं किया है। अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अपनी वाइफ और बच्चों के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करते हैं। अभी तक एक्टर और उनके परिवार की तरफ से बेटी के जन्म की खबर पर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

दूसरी बार पापा बने हरमन बावेजा 

बता दें कि हरमन बावेजा दूसरी बार पापा बने हैं और उनका पहले से एक बेटा है। हरमन और साशा ने दिसंबर 2022 में अपनी पहली संतान का दुनिया में स्वागत किया था। हरमन और साशा ने मार्च 2021 में कोलकाता में सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। कपल की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

इन फिल्मों में आए नजर 

हरमन बावेजा ने फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा वो जेनेलिया डिसूजा के साथ ‘इट्स माई लाइफ’और साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर में भी नजर आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ हरमन बावेजा की नजदीकियों के किस्से भी गॉसिप गलियारों में बहुत मशहूर हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: Taylor Swift की ’22’ हेट पाने वाली ‘लकी’ फैन का निधन, कैंसर बना 9 साल की बच्ची का काल

First published on: Apr 30, 2024 06:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.