Sidharth Malhotra Looks: वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के मौके पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी बहुत उत्साहित होते हैं। फरवरी का महीना आते है, कपल्स को सिर्फ वैलेंटाइन डे का इंतजार रहता है। और इस दिन वो अपने पार्टनर को खुश करने के लिए बाहर जाने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में लड़कियां तो अपने लुक का बहुत ध्यान रखती ही हैं, साथ में लड़के भी अपने लुक को खास बनाने के लिए कई प्रकार के एक्सपेरिमेंट करते हैं।
आप भी अपने लुक को खास बनाने के लिए जल्दी दूल्हे बनने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के लुक से टिप्स ले सकते हैं। आइए आज हम वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉयज (Boys) के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के कुछ खास लुक स लेकर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Karishma Kapoor Look: ग्रीन अनारकली सूट में Karishma Kapoor लग रही हैं बेहद गॉर्जियस, देखें तस्वीरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा का हर लुक बेहद खास होता हैं। उनके लुक्स पर फैंस दिल हार बैठते हैं। अगर वैलेंटाइन डे के मौके पर लड़के भी अपनी पार्टनर को इंप्रेस करने के लोए खास लुक चाहते हैं तो सिद्धार्थ के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। उन्होंने ब्लैक जीन्स के साथ व्हाइट टीशर्ट और रेड कलर का ब्लेजर कैरी किया हुआ है जो बेहद शानदार लग रहा है।

जो लड़के वैलेंटाइन डे के मौके पर जेंटल लुक चाहते हैं, उनके लिए सिद्धार्थ का ये लुक काफी अच्छा है। लेमन कलर के छोत-पेंट में वो बेहद डैसिंग लग रहे हैं।

वैसे तो सिद्धार्थ हर लुक में बिंदास लगते हैं। लेकिन उनका ये ब्लैक अवतार तो लड़कियों के दिलों के धड़कनें बढ़ा रहा है। आप भी अपने लुक से लड़कियों को अपना दीवाना बना चाहते हैं तो एक्टर के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं।

ऑरेंज कलर के सूट में सिद्धार्थ इतने कूल लग रहे हैं की उन्हें देखकर लड़कियों के होश उड़ रहे हैं। वैलेंटाइन डे पर आप भी अपने लुक क्लो कूल बनाने के लिए उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं। यकीन मानिये आपकी पार्टनर तो आप पर दिल हार बैठेगी।

अगर आपको ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन पसंद है तो आप के लिए सिद्धार्थ का ये लुक काफी काम का होने वाला है। इस लुक में गजब ढा रहे सिद्धार्थ इतने हैंडसम लग रहे हैं कि हर किसी की निगाहें उन पर ठहर सी गई हैं। आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने लुक को इस तरह रिक्रिएट कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें