Bharti Singh Hospitalized: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत तो है नहीं। अपनी शानदार कॉमेडी से सभी को हंसाने वाली कॉमेडियन आज खुद रो रही हैं। जी हां, उनकी तबीयत खराब है, जिस वजह से भारती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कॉमेडियन ने एक ब्लॉग के जरिए ये जानकारी दी है कि वो तीन दिन से दर्द में हैं और तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पीटल में भर्ती होना पड़ा है। अब इस खबर को सुनते ही उनके फैंस को चिंता हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ है भारती को?
ब्लॉग के जरिए दी तबीयत खराब होने की जानकारी
कॉमेडियन भारती सिंह ब्लॉग के जरिए अपने फैंस के करीब रहती हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट भी बहुत लंबी है। वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। दरअसल एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रही हैं। उनके हाथों में आईवी ड्रीप लगी है।
दर्द में है भारती
भारती सिंह को इस हाल में देख प्रशंसक दुखी हो गए हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में खुलासा किया है कि कुछ दिनों से उनके पेट में बहुत दर्द था। उन्हें लगा की गैस हो गई है और उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। लेकिन जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो उन्हें लगा कि अस्पताल जाना चाहिए। टेस्ट करवाने के बाद उन्हें पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है।
होगी सर्जरी
भारती सिंह ने ये भी जानकारी दी है कि वो इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ऑपरेशन करवाएंगी। हालांकि अभी इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि ये सर्जरी कब होगी। भारती को अपने बेटे गोला की भी याद सता रही है। उन्होंने कहा कि वो उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गोला उनके रूम में आता है और उन्हें बुलाता है। ऐसे में वो इमोशनल हो गईं और बोलीं की वो प्रार्थना करती हैं कि किसी मां को अपने बच्चे से दूर न रहना पड़ा।
यह भी पढ़ें: सड़क पर बिना कपड़ों के दिखीं Britney Spears