---विज्ञापन---

पानी में लोट-पोट हो प्रियंका संग रोमांस करते दिखे खेसारी लाल यादव, 51 करोड़ लोग हुए दीवाने

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का प्रियंका सिंह के साथ एक रोमांटिक गाना बेहद पॉपुलर हो रहा है, जिसे अब तक 51 करोड़ लोग देख चुके हैं। जानें, क्या खास बात है इस गाने की।

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के बारे में कहा जाता है कि वह जिस चीज में हाथ डाल देते हैं वही पॉपुलर हो जाती है। जी हां, यह बात शायद इस मामले में सच होती भी दिखाई देती है। आज हम आपको खेसारी लाल यादव के एक ऐसे रोमांटिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देख 51 करोड़ लोग दीवाने हो गए हैं। चलिए जानते हैं क्या खास बात है इस गाने की।

510 मिलियन लोगों ने लुटाया प्यार

खेसारी लाल की एक सुपरहिट मूवी ‘मुकद्दर’ 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह थे। दिलचस्प बात यह थी फिल्म का गाना ‘सज के सवर के’ यूट्यूब पर इतना पॉपुलर हुआ कि इसे 6 साल में 5 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा।

13 लाख लोगों ने किया लाइक

आपको बता दें, इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने खुद ही गाया है और इस गाने के बोल लिखे थे आजाद सिंह ने और म्यूजिक डायरेक्टर हैं मधुकर आनंद। जब इस गाने को यूट्यूब पर शेयर किया गया था तो ना सिर्फ 51 करोड़ लोगों ने इसे देखा बल्कि 13 लाख लोगों ने इस गाने को यूट्यूब पर लाइक भी किया। वहीं इस गाने पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। यह पहली बार नहीं है कि खेसारी लाल यादव का कोई गाना इतना पॉपुलर हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि इस गाने ने तो जैसे सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं।

क्या है इस गाने की खास बात

इस गाने की शुरुआत में दिखाते हैं कि खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हैं। वहां इन दोनों की एक-दूसरे से नजरें मिलती है और फिर दोनों एक-दूसरे में डूब जाते हैं। दोनों ही खूब मादक अंदाज में अलग-अलग लोकेशन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे खास इन दोनों का पानी के बीचों-बीच डांस करना है। पानी में लोट-पोट होकर रोमांस करते हुए खेसारी और प्रियंका की जोड़ी ने खूब धूम मचाई। नतीजा यह हुआ कि यह जोड़ी रातों-रात सुपरहिट बन गई।

ये भी पढ़ें: सपना चौधरी ने दी स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस, कंट्रोल ना कर पाया ताऊ, हो रखा है हर जगह बवाल!

First published on: May 03, 2024 01:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.