---विज्ञापन---

‘नाजुक कमरिया’ हिला-हिलाकर अनारा गुप्ता ने दहलाया फैंस का दिल, गाना हुआ वायरल

Anara Gupta Najuk Kamariya Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता अक्सर अपनी म्यूजिक एल्बम से अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। एक बार फिर वह अपने नए गाने में नजर आईं, चलिए देखें क्या है, इस गाने की खासबात।

Anara Gupta Naajuk Kamariya Bhojpuri Song
Anara Gupta Naajuk Kamariya Bhojpuri Song

Anara Gupta Najuk Kamariya Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता भोजपुरी सिनेमा की एक मशहूर अदाकारा हैं। अक्सर उनकी म्यूजिक एल्बम्स रिलीज होती रहती हैं जो कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक म्यूजिक एल्बम ‘नाजुक कमरिया’ रिलीज हुई। जानें, क्या है इस गाने की खास बात।

‘नाजुक कमरिया’

नाजुक कमरिया गाना 30 अप्रैल को यूट्यूब पर देसी म्यूजिक एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने के प्रोड्यूसर शिव देवनाथ हैं, गाने को शिल्पी राज और मुन्ना दुबे ने गाया है। साथ ही गाने के बोल भी मुन्ना दुबे ने ही लिखे हैं और इसके म्यूजिक डायरेक्टर भी मुन्ना दुबे ही हैं। ‘नाजुक कमरिया’ भोजपुरी गाने को अनारा गुप्ता और मुन्ना दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में अनारा गुप्ता लाल और काले रंग का घाघरा-चोली पहन फैंस का दिल दहला रही हैं।

‘नाजुक कमरिया’ देख थमी फैंस की सांसे

अपनी नाजुक कमरिया को हिला-हिला कर अनारा गुप्ता फैंस की चाहते बढ़ाती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर भी यह गाना खूब पॉपुलर हो रहा है और भोजपुरी फैंस इस पर जमकर रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। चलिए आप भी देखें यह गाना –

‘नाजुक कमरिया’ गाने को अनारा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें, पहले भी अनारा गुप्ता के बहुत से गाने सोशल मीडिया पर चर्चित हो चुके हैं। इस गाने को पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर प्रमोट किया जा रहा था।

आपको बता दें, ‘नाजुक कमरिया’ गाने पर 100 से भी अधिक रील्स इंस्टाग्राम पर बन चुकी है। फैंस इस गाने के इस कदर दीवाने हो रहे हैं कि अलग-अलग अंदाज में गाने को शेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं अनारा भी गाने की छोटी-छोटी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती दिख रही हैं।

ये भी पढ़ें: पानी में लोट-पोट हो प्रियंका संग रोमांस करते दिखे खेसारी लाल यादव, 51 करोड़ लोग हुए दीवाने

First published on: May 03, 2024 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.