Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Zee5 की Detective Sherdil का मजेदार ट्रेलर आउट, दिलजीत दोसांझ ने लगाया कॉमेडी का तड़का

Detective Sherdil Trailer: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर आउट हो गया है। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसे जासूस बनकर दिलजीत सुलझाने वाले हैं, ट्रेलर काफी शानदार और मजेदार है।

---विज्ञापन---

detective sherdil
'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर आउट (Image Credit: Instagram)

Detective Sherdil Trailer: हॉरर-कॉमेडी के बाद मर्डर मिस्ट्री इंडस्ट्री की पहली पसंद बन गई है। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई, जो एक मर्डर मिस्ट्री थी। अब एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का ट्रेलर आउट हो गया है। सबसे खास बात ये है कि ये फिल्म भी एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसे जासूस बनकर दिलजीत सुलझाते नजर आएंगे। ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का कॉमेडी और सस्पेंस से भरा ट्रेलर आ गया है, जिसमें दिलजीत अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Maalik में इस हीरोइन संग रोमांस फरमाएंगे राजकुमार राव, फर्स्ट सॉन्ग में दिखा चेहरा

---विज्ञापन---

‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का ट्रेलर आउट

दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का ट्रेलर आ गया है, जिसे जी5 ने अपने ऑफिशियस इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। ट्रेलर में कहानी की झलक दिखाई गई है, जो एक मर्डर मिस्ट्री है। भट्टी परिवार के मुखिया बोमन ईरानी का खून हो गया है और कातिल उनकी विल लेकर फरार है। अब इस केस को सॉल्व करने के लिए फेमस डिटेक्टिव शेरदिल यानी दिलजीत को बुलाया जाता है। मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का फिल्म में लगाया गया है, जिसमें दिलजीत के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में दिखेंगे स्टार्स 

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में उनके अलावा डायना पेंटी, बोमन ईरानी, ​​रत्ना पाठक शाह, बनिता संधू और सुमित व्यास जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं। चंकी पांडे भी अहम रोल में हैं और दिलजीत के साथ वो भी मूवी को कॉमेडी का पंच देंगे।

Zee5 पर कब स्ट्रीम होगी फिल्म

‘डिटेक्टिव शेरदिल’ थियेटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। हाउसफुल 5 भी एक मर्डर मिस्ट्री है और वो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। ऐसे में अब एक और मर्डर मिस्ट्री लेकर दिलजीत दोसांझ आ रहे हैं, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- तलाक नहीं ले सकती…

First published on: Jun 10, 2025 03:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola