Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- तलाक नहीं ले सकती…

हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी के मर्डर की साजिश उसकी ही पत्नी सोनम ने ही की थी। कथित तौर पर सोनम पर आरोप है कि उसने लवर के साथ मिलकर अपने पति को मारने की प्लानिंग की थी, हालांकि अब उसने सरेंडर कर दिया है। ऐसे में अब कंगना रनौत ने आरोपी सोनम और इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है।

---विज्ञापन---

Kangana ranaut
Kangana ranaut (Image Credit: Instagram)

Kangana Ranaut: मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और सोनम केस ने पूरे देश को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है। नई-नवेली दुल्हन ने ही अपने पति को मारने की साजिश रची है और ये सच सामने आते ही हर तरह लोग चौंक गए हैं। इस घटना पर अब एक्ट्रेस और बीजेपी लीडर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सोनम रघुवंशी को अपने पति के मर्डर के लिए खरी-खोटी सुनाई है। आइए जानते हैं कि कंगना रनौत ने इस मामले में क्या है, जिसकी वजह से उनका ये पोस्ट उनको चर्चा में ले आया है।

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf को हिट बनाने वाले 5 कारण, रियलिटी से बिल्कुल दूर है मूवी की कहानी

---विज्ञापन---

कंगना रनौत का लेटेस्ट पोस्ट

इंदौर कपल के गायब होने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब ये मर्डर केस में बदल गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि पत्नी ने अपने पति के मौत की साजिश रची थी। ऐसे में अब कंगना रनौत ने आरोपी सोनम पर निधाना साधते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने कहा,’ये क्या है, एक लड़की शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वो अपने पेरेंट्स से डरती है, मगर वो सुपारी किलर के साथ मिलकर कोल्ड ब्लडेड मर्डर को प्लान कर सकती है।’

सोनम को बताया समाज के लिए खतरा

कंगना रनौत ने आगे लिखा, ‘ये सुबह से मेरे दिमाग में है, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। अब सिर में दर्द हो रहा है और वो तलाक नहीं ले सकती या अपने लवर के साथ भाग नहीं सकती। कितनी क्रूर, निंदनीय और इन सबसे बढ़कर बेतुकी और मूर्ख। ऐसे मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए ये लोग समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। हम लोग उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि ये लोग कभी दूसरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। लेकिन हमें ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि पागल इंसान को पता नहीं होता है कि वो क्या कर रहा है। अपने आसपास ऐसे मूर्ख लोगों से हमेशा सावधान रहें।’

---विज्ञापन---

लवर संग मिलकर पति का मर्डर

कथित तौर पर 24 साल की सोनम, जो इंदौर की रहने वाली है, उस पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की मौत का प्लान बनाया था। हनीमून पर वो मेघालय गई थी, जहां उसने तीन सुपारी किलर्स को राजा को मारने के लिए हायर किया था। पति को मारने के बाद वो वहां से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर आ गई थी। जहां कथित तौर पर उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Gurdas Maan के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन, परिवार में पसरा मातम, जानें कब होगा अंतिम संस्कार?

First published on: Jun 10, 2025 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola